''समस्याओं पर दें ध्यान, नहीं तो आंदोलन''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: विद्यार्थियों की समस्याओं से नाराज छात्र समागम के सदस्यों ने गया कॉलेज के मुख्य द्वार पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका. समागम के प्रदेश महासचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार छात्राओं को मुफ्त उच्च शिक्षा देने की योजना लायी थी. मगध विश्वविद्यालय में इस पर अमल नहीं किया गया. छात्रों […]
विज्ञापन
गया: विद्यार्थियों की समस्याओं से नाराज छात्र समागम के सदस्यों ने गया कॉलेज के मुख्य द्वार पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका. समागम के प्रदेश महासचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार छात्राओं को मुफ्त उच्च शिक्षा देने की योजना लायी थी. मगध विश्वविद्यालय में इस पर अमल नहीं किया गया.
छात्रों का यह भी आरोप है कि विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक में तिथिवार तरीके से क्लास चलाने, परीक्षा आयोजन करने व परीक्षा परिणाम घाेषित करने की योजना बनाती है, लेकिन यह सब फाइलों में ही दब कर रह जाती है. विश्वविद्यालय या किसी कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस पर अमल नहीं किया जाता. उन्होंने कहा कि इस बार भी बैठक में कई योजनाएं पारित की गयीं. लेकिन, दु:खद है कि स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर-2013-15 सत्र का परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है. परीक्षा विभाग स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. छात्र समागम जिलाध्यक्ष करण वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रीपीएचडी की जांच परीक्षा का परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किया गया.
स्टूडेंट्स को हर रोज किसी न किसी समस्या से सामना हो ही जाता है. मीडिया प्रभारी आशीष नंदन कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन समस्याओं पर ध्यान नहीं देगा, तो छात्र समागम आंदोलन करने को बाध्य होगा.
पुतला दहन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, गया कॉलेज अध्यक्ष राकेश कुमार, नगर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ राज, नगर महासचिव पवन कुमार, सोनू कुमार, जिला महासचिव मंगलम कुमार, सौरव कुमार, मो चांद, रोहित कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार, अरविंद कुमार व सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










