मूर्ति तस्कर गिरोह का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार
मूर्ति तस्कर गिराेह का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तारगुरुआ में है मूर्तियों की तस्करी करनेवाले गिराेह का अड्डाएसटीएफ व टेक्निकल सेल की है नजरफोटो-वरीय संवाददाता, गयाधार्मिक स्थलों से चोरी गयीं मूर्तियों की तस्करी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश पर गठित एएसपी (एसटीएफ) जे जयारेड्डी के नेतृत्व में पुलिस […]
मूर्ति तस्कर गिराेह का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तारगुरुआ में है मूर्तियों की तस्करी करनेवाले गिराेह का अड्डाएसटीएफ व टेक्निकल सेल की है नजरफोटो-वरीय संवाददाता, गयाधार्मिक स्थलों से चोरी गयीं मूर्तियों की तस्करी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश पर गठित एएसपी (एसटीएफ) जे जयारेड्डी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुआ थाने के टंडवा गांव में छापेमारी कर मूर्ति तस्कर गिरोह से जुड़े बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, उनके ठिकाने से चोरी की दो मूर्तियां बरामद की. एसएसपी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आये मूर्ति तस्करों की पहचान टंडवा गांव के शिवरतन पासवान व बेटा रामजीत पासवान के रूप में की गयी है. बाप-बेटे से एसटीएफ व टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों ने पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर गुरुआ थाने के बैजू बिगहा-मल्लाह टोली व उषेवा गांव में छापेमारी की. लेकिन, पुलिस टीम के अाने की भनक पाते ही तस्कर वहां से भाग निकले. मूर्ति तस्करों के विरुद्ध गुरुआ थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. साथ ही, गुरुआ थाने की पुलिस को मूर्ति तस्करों के ठिकानों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.दिनेश पासवान है सरगनाएसएसपी ने बताया कि मूर्ति तस्कर गिरोह के सरगना के रूप में गुरुआ थाने के बैजू बिगहा-मल्लाह टोली के रहनेवाले दिनेश पासवान की पहचान की गयी है. इसके मुख्य सहयोगी के रूप में गुरुआ थाने के उषेवा के अरविंद पासवान व बैजू बिगहा-मल्लाह टोली के संतन मल्लाह की पहचान की गयी है. रविवार की देर रात इनके ठिकानों पर एसटीएफ व टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी की. लेकिन, पुलिस टीम को देखते हुए तीनों फरार हो गये. एसएसपी ने बताया कि शिवरतन पासवान के पास से बरामद एक मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रेकॉर्ड) निकाला जा रहा है. सीडीआर के आधार पर उसके गिरोह के सदस्यों की पहचान की जायेगी.दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है शिवरतन पासवानएसएसपी ने बताया कि शिवरतन पासवान का आपराधिक रेकॉर्ड खंगाला जा रहा है. पता चला है कि वह दुष्कर्म के एक मामले में वर्षों तक जेल की सजा काट चुका है. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसके विरुद्ध मूर्ति चोरी के मामलों में कब-कब एफआइआर हुआ और कब-कब गिरफ्तार हुआ था. साथ ही, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि शिवरतन पासवान का संपर्क मूर्ति तस्करों से कैसे हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










