गोली मारने के आरोपित ने किया सरेंडर
गोली मारने के आराेपित ने किया सरेंडरखरखुरा-देवी मंदिर के पास टिकारी के युवक पर हुआ था जानलेवा हमलावरीय संवाददाता, गयागोली मारने के आरोपित डेल्हा थाने के खरखुरा-तुलसी कॉलोनी के रहनेवाले पप्पू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पप्पू की गिरफ्तारी के लिए डेल्हा थाने की पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. […]
गोली मारने के आराेपित ने किया सरेंडरखरखुरा-देवी मंदिर के पास टिकारी के युवक पर हुआ था जानलेवा हमलावरीय संवाददाता, गयागोली मारने के आरोपित डेल्हा थाने के खरखुरा-तुलसी कॉलोनी के रहनेवाले पप्पू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पप्पू की गिरफ्तारी के लिए डेल्हा थाने की पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गत आठ नवंबर की शाम खरखुरा-देवी मंदिर के पास टिकारी थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के रहनेवाले पंकज कुमार को कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन, उचित इलाज के बाद पंकज की जान बच गयी. इस मामले में खरखुरा-तुलसी कॉलोनी के रहनेवाले पप्पू यादव व गुड्डू सिंह सहित कई अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसी मामले में पप्पू व गुड्डू अपने ठिकाने से फरार था. पप्पू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस दबिश के कारण पप्पू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










