पुस्तक मेले में शनिवार को कथा-कहानी को दौर

Updated:
विज्ञापन

पुस्तक मेले में शनिवार को कथा-कहानी को दौरगया. मगध पुस्तक मेले के दूसरे दिन कथा चौपाल का आयोजन किया गया. सबसे पहले वासुदेव प्रसाद ने अपनी मगही कहानी ‘बड़ेरी उतर गेल’ के कुछ अंश का उल्लेख किया. इसके बाद सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र ने पारंपरिक नानी-दादी की कहानी ‘खाउं की पीउं’ को नये रूप में पेश […]

विज्ञापन

पुस्तक मेले में शनिवार को कथा-कहानी को दौरगया. मगध पुस्तक मेले के दूसरे दिन कथा चौपाल का आयोजन किया गया. सबसे पहले वासुदेव प्रसाद ने अपनी मगही कहानी ‘बड़ेरी उतर गेल’ के कुछ अंश का उल्लेख किया. इसके बाद सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र ने पारंपरिक नानी-दादी की कहानी ‘खाउं की पीउं’ को नये रूप में पेश किया. अंत में टोला-टाटी के संपादक सुमंत ने अपनी कहानी ‘साहेब की बीवी’ सुनायी. उपस्थित जनसमूह ने कथा चौपाल की सराहना की. इसके बाद गया जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से काव्य संध्या का आयोजन किया. इसमें मुंद्रिका सिंह, खालिद हुसैन परदेशी, डाॅ ब्रजराम मिश्र, योगेश कुमार मिश्र, राजीवरंजन, किशोर सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, पीयूष रंजन, संजय सहियावी व अन्य ने अपनी कविताएं सुनायीं. गया जिला हिदी साहित्य सम्मेलन पुस्तक मेले में हर रोज चौपाल के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन