देवघर के 38 पैक्सों पर नहीं हुई प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: वित्तीय वर्ष 2012-13 में धान क्रय राशि में गड़बड़ी करने वाले देवघर जिले के 38 पैक्सों पर डीसी के आदेश के बावजूद प्राथमिकी नहीं हुई है. सरकार के निर्देशानुसार डीसी अरवा राजकमल ने 11 दिसंबर को डीसीओ सुशील कुमार को प्राथमिकी का आदेश दिया था. लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद […]
विज्ञापन
देवघर: वित्तीय वर्ष 2012-13 में धान क्रय राशि में गड़बड़ी करने वाले देवघर जिले के 38 पैक्सों पर डीसी के आदेश के बावजूद प्राथमिकी नहीं हुई है. सरकार के निर्देशानुसार डीसी अरवा राजकमल ने 11 दिसंबर को डीसीओ सुशील कुमार को प्राथमिकी का आदेश दिया था. लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद 38 पैक्सों पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. बताया जाता है कि विभागीय उलझन में प्राथमिकी अटक गयी है.
38 पैक्सों को वित्तीय वर्ष 2012-13 में सहकारिता विभाग की ओर से धान खरीदारी के लिए 5,30,74,609 रुपये मुहैया करायी गयी थी. धान खरीदारी के बाद विभाग से कई बार नोटिस दिये जाने के बावजूद पैक्सों की ओर से राशि विभाग को वापस नहीं की गयी थी. सरकार ने इस मामले का गंभीरता से लेते हुए डीसी को इन पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था.
कहते हैं डीसीओ
38 पैक्सों पर प्राथमिकी का आदेश पत्र उपायुक्त के स्तर से जारी हो गया है. किंतु संचिका में नामों को लेकर कुछ त्रुटि हो गयी है, उसे संशोधित कर पुन: उपायुक्त द्वारा संचिका में आदेश किया जायेगा. उसके बाद संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी. संभवत: शनिवार तक प्राथमिकी दर्ज हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










