बदमाशों ने खलिहान में लगायी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुरारू: जलालपुर गांव में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने गांव के किनारे खलिहान में रखे सैकड़ों बोझे धान में आग लगा दिया. इससे खलिहान में रखे तीन किसानों के लाखों के धान जल कर खाक हो गये. आग की चपेट में पीपल का पेड़ भी आ गया. आग की लपटाें को देख कर ग्रामीण […]
विज्ञापन
गुरारू: जलालपुर गांव में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने गांव के किनारे खलिहान में रखे सैकड़ों बोझे धान में आग लगा दिया. इससे खलिहान में रखे तीन किसानों के लाखों के धान जल कर खाक हो गये. आग की चपेट में पीपल का पेड़ भी आ गया. आग की लपटाें को देख कर ग्रामीण मौके पर भागे और डीजल पंपसेट से आग पर काबू पाया. शुक्रवार की दोपहर तक बोझाें से धुआं उठ रहा था.
जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव के हरिनंदन पासवान, सुरेंद्र पासवान व बरती देवी के सैकड़ों बोझे धान खलिहान मे रखे थे. इसमें असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया. ग्रामीण विकास सिंह, विनोद सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश कुमार व डीहा पंचायत के उपमुखिया अनिल सिंह ने बताया कि अगलगी में हरिनंदन पासवान का लगभग तीन सौ मन धान, सुरेंद्र पासवान का लगभग दो सौ पचास मन धान व बरती देवी का लगभग चार सौ मन धान नेवारी सहित जल कर रख हो गया.
अगलगी की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष रंजन कुमार शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष का भी मानना है कि अगलगी में एक हजार मन धान जलने का अनुमान है. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्थानीय मुखिया किशोर पासवान द्वारा पीड़ितों के लिए आपदा राहत कोश से मुआवजा के लिए आवेदन पत्र अनुशंसित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










