बिजली के तार को बच्चों ने बनाया झूला

Updated:
विज्ञापन

बिजली के तार को बच्चों ने बनाया झूला फोटो-गुरुआ बस स्टैंड के पास कई महीनों से झूल रहा बिजली का तारप्रतिनिधि, गुरुआगुरुआ बस स्टैंड के समीप कई माह से बिजली का जर्जर तार झूल रहा है. बिजली का तार कवर किया हुआ है. आसपास के बच्चे इस तार को झूला समझ कर झूलते रहते हैं, […]

विज्ञापन

बिजली के तार को बच्चों ने बनाया झूला फोटो-गुरुआ बस स्टैंड के पास कई महीनों से झूल रहा बिजली का तारप्रतिनिधि, गुरुआगुरुआ बस स्टैंड के समीप कई माह से बिजली का जर्जर तार झूल रहा है. बिजली का तार कवर किया हुआ है. आसपास के बच्चे इस तार को झूला समझ कर झूलते रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण बस स्टैंड के पास बिजली का जर्जर तार झूल रहा है. फिर भी विभाग के अधिकारी सचेत नहीं हैं. बच्चे दिन भर लटक रहे कवर किये गये बिजली के तार से झूला झूलते रहते हैं. अगर किसी दिन उक्त तार में फॉल्ट आ गया, तो कई बच्चों की जान जा सकती है. इसके लिए बिजली विभाग जिम्मेवार होगा. तार को ऊंचा करने के लिए कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गयी है.आये दिन गिर रहे जर्जर तारइधर, गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में आये दिन 33 हजार व 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार टूट कर गिरने रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण बिजली के जर्जर तार बदले नहीं गये. जानकार बताते हैं कि एक साल पहले जर्जर तार बदलने के लिए बिजली विभाग को तार उपलब्ध कराये गये थे, परंतु पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक तार नहीं बदले गये हैं. अनियमित बिजली आपूर्ति से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बस स्टैंड के पास झूल रहे बिजली तार को ऊंचा करने व जर्जर तारों को बदलने की मांग बिजली विभाग के पदाधिकारियों से की है. बदले जायेंगे जर्जर तार : जेइइस संबंध बिजली बिभाग के कनीय अभियंता (जेइ) नवीनंदन भारती ने बताया कि अगले बुधवार से जर्जर बिजली तार बदलने का काम शुरू हो जायेगा. बस स्टैंड के पास झूल रहे जार की जांच कर सोमवार को ऊंचा करवा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन