शिलान्यास कहीं, सड़क बनी कहीं और

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास कहीं, सड़क बनी कहीं और फोटो – मामला अशोकनगर में पक्की सड़क के निर्माण से जुड़ालोगों ने कहा- नगर विधायक के करीबियों ने की गड़बड़ी संवाददाता, गया अशोकनगर (शहीद भगत सिंह कॉलोनी) के पास रह रहे हाउसिंग बोर्ड के कई परिवारों में उस समय खुशी देखी गयी, जब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नगर […]

विज्ञापन

शिलान्यास कहीं, सड़क बनी कहीं और फोटो – मामला अशोकनगर में पक्की सड़क के निर्माण से जुड़ालोगों ने कहा- नगर विधायक के करीबियों ने की गड़बड़ी संवाददाता, गया अशोकनगर (शहीद भगत सिंह कॉलोनी) के पास रह रहे हाउसिंग बोर्ड के कई परिवारों में उस समय खुशी देखी गयी, जब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नगर विधायक डाॅ प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. लेकिन, आज दो महीने बाद की कहानी ही कुछ और ही है. शिलापट्ट तो उसी मुहल्ले के बाहर लगा है, लेकिन सड़क किसी दूसरे मुहल्ले में बन गयी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी दिख रही है. मुहल्ले के रहनेवाले नीरज कुमार, महेश कुमार, दिवाकर कुमार, पंकज कुमार, सुरेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, संजय रजक, रघुनंदन शर्मा, निर्मल कुमार सिंह, माधुरी सिंह, बृजनंदन शर्मा, जितेंद्र नारायण चौधरी व मंजु देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस इलाके के कुछ लोग विधायक डाॅ प्रेम कुमार के करीबी हैं. उन लोगों ने जबरदस्ती सड़क का निर्माण किसी और मुहल्ले में करा लिया है. इस गड़बड़ी के बारे में डीएम से लेकर तमाम वरीय पदाधिकारियों को बताया गया, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. कोट (सभी का फोटो है )विस चुनाव से ठीक पहले मुहल्ले में सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ, लेकिन सड़क का निर्माण बगलवाली गली में हो गया. यह गलत है. यह इस मुहल्ले के लोगों के साथ धोखा है. महेश कुमार कुछ वैसे लोग जो विधायक के करीबी हैं, वे अपने मन से दूसरी गली में सड़क का निर्माण करा ले रहे हैं. यह तो पूरी तरह से मनमानी है. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. वीरेंद्र कुमार मुहल्ले की स्थिति बेहद खराब है. कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है. पक्की सड़क बन जाती, तो यह समस्या ही खत्म हो जाती. दिवाकर सिंह इस तरह की गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए. स्वयं नगर विधायक डाॅ प्रेम कुमार व डीएम इस मामले की जांच करें. यह मुहल्ले के लोगों के साथ सरासर धोखा है. पंकज कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन