कमांडो हत्याकांड: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित
कमांडो हत्याकांड: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित वरीय संवाददाता, गयाबैजूबिगहा के कमांडो यादव की हत्या के मामले में मुसाफिर यादव व उनके बेटे दयानंद यादव, आनंद यादव, कंचनानंद यादव व रिश्तेदार लीला यादव, विनय यादव, संजय कुमार, उदय शंकर यादव व संजय यादव को आरोपित बनाया गया है. इन आरोपितों की […]
कमांडो हत्याकांड: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित वरीय संवाददाता, गयाबैजूबिगहा के कमांडो यादव की हत्या के मामले में मुसाफिर यादव व उनके बेटे दयानंद यादव, आनंद यादव, कंचनानंद यादव व रिश्तेदार लीला यादव, विनय यादव, संजय कुमार, उदय शंकर यादव व संजय यादव को आरोपित बनाया गया है. इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गयी है. बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि कमांडो यादव की हत्या की वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर अब तक की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिससे प्रथमदृष्टया सभी आरोपित दोषी लग रहे हैं. सभी आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन वे फरार हैं. इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है. इसमें कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं. इंस्पेक्टर ने बताया कि अलग-अलग दलों में बंट कर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










