पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन पर शोकप्रतिनिधि, खिजरसराय / मोहड़ाजहानाबाद के पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलने के बाद खिजरसराय व मोहड़ा समेत पूरे अतरी इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, खिजरसराय, अतरी, बथानी व मोहड़ा प्रखंड के लोगों के साथ पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद […]

विज्ञापन

पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन पर शोकप्रतिनिधि, खिजरसराय / मोहड़ाजहानाबाद के पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलने के बाद खिजरसराय व मोहड़ा समेत पूरे अतरी इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, खिजरसराय, अतरी, बथानी व मोहड़ा प्रखंड के लोगों के साथ पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद यादव का लगाव रहा है. जहानाबाद सांसद व घोसी विधायक रहते हुए भी खिजरसराय के कई गांवों से उनका सीधा जुड़ाव था. यहां की समस्याओं के लिए अधिकारियों व सरकार पर दबाव बनाने में वे कभी पीछे नहीं हटते थे. श्री यादव ने अतरी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ा. पूर्व सांसद के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए भाकपा नेता जानकी पासवान ने कहा है कि समाज ने गरीब का रहनुमा व हक के लिए लड़नेवाला सच्चा नेता खो दिया है. सीताराम यादव ने कहा कि पूर्व सांसद गरीबों के नेता ही नहीं, एक सच्चे समाजसेवी भी थे. अपना नुकसान कर भी लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटते थे. यादव के निधन पर ललित कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है. उधर, मोहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, अतरी के वर्तमान विधायक कुंती देवी व पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव ने भी पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है. दोनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन