पब्लिक प्लेस पर टॉयलेट बनाने की प्लानिंग

Updated:
विज्ञापन

पब्लिक प्लेस पर टाॅयलेट बनाने की प्लानिंग नगर निगम. एक दिसंबर को प्रस्तावित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का एजेंडा तैयार बैठक के बाद तय होगी यूरिनल व टॉयलेट बनाने के लिए जगह 14वें वित्त आयोग के रुपये से योजनाओं के चयन पर भी होगा विचार संवाददाता, गया करीब तीन महीने बाद होने जा रही नगर […]

विज्ञापन

पब्लिक प्लेस पर टाॅयलेट बनाने की प्लानिंग नगर निगम. एक दिसंबर को प्रस्तावित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का एजेंडा तैयार बैठक के बाद तय होगी यूरिनल व टॉयलेट बनाने के लिए जगह 14वें वित्त आयोग के रुपये से योजनाओं के चयन पर भी होगा विचार संवाददाता, गया करीब तीन महीने बाद होने जा रही नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा होनी है. एक दिसंबर को प्रस्तावित इस बैठक के लिए एजेंडा तय कर लिया गया है. इसमें मुख्य तौर पर शहर के विभिन्न पार्कों व पब्लिक प्लेस पर यूरिनल व टॉयलेट निर्माण करने की प्लानिंग निगम कर रहा है. नागरिक सुविधा मद से शहर में इनका निर्माण किया जायेगा. यूरिनल व टॉयलेट बनाने के लिए जगह बैठक के बाद तय की जायेगी. गौरतलब है कि शहर में लंबे समय से यूरिनल व टॉयलेट निर्माण की मांग हो रही है. इसके अलावा बैठक में 14वें वित्त आयोग के रुपये से योजनाओं के चयन पर भी विचार किया जायेगा. वहीं, कई योजनाओं का अब तक टेंडर नहीं होने से भी परेशानी हो रही है, बैठक में इसके भी कारणों पर भी चर्चा होगी. दुकानों के आवंटन पर होगा विचार लंबे समय से शहर में खाली पड़ीं नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर बहस चल रही है. कई बैठकों में इस पर चर्चा तो हुई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है. इधर, नगर विकास विभाग के उप सचिव द्वारा जारी निर्देश में नियमों के तहत दुकानों को आवंटित करने की बात कही गयी है. इसके बाद एक बार फिर इसे नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडे में शामिल किया गया है. गौरतलब है कि पूर्व में कठोकर तालाब, केदारनाथ मार्केट, हाता गोदाम, गांधी मैदान चर्च रोड, गांधी मैदान डोभी रोड, दिग्घी तालाब, नगर निगम स्टोर, एसपी कोठी के सामने, पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट, मीर सफायत रोड, बम पुलिस, अनुग्रहपुरी कॉलोनी में लगभग 600 दुकानों का निर्माण होना था. इन दुकानों की नीलामी की सूचना जारी की गयी थी, जो नहीं हो सकी. नगर निगम के जानकार कहते हैं कि पार्षदों के आपसी विवाद के कारण दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है. पानी की किल्लत पर भी होगा मंथन जनवरी से शहर में पानी की किल्लत होने की आशंका के बाद नगर निगम प्रशासन चिंतित है. यह चिंता खास कर किर्लोस्कर प्रोजेक्ट को लेकर है. इस बार कम बारिश होने व फल्गु नदी में पानी नहीं से ऐसी आशंका जतायी गयी है कि किर्लोस्कर कंपनी द्वारा लगाये गये मोटर व बोरिंग अगले साल जनवरी में ही जवाब दे देंगे. ऐसे में पानी की समस्या से प्रभावित होनेवाले इलाकों में पानी कैसे पहुंचाया जाये, यह निगम के लिए बड़ी चुनौती होगी. बैठक में स्टैंडिंग कमेटी इस पर प्लानिंग करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन