गया जी में ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर जल्द शुरू होगा रोपवे, अब 2 मिनट में गुफा तक पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

ढुंगेश्वरी में बन कर तैयार रोपवे

Dungeshwari Hill Ropeway : गया जी की प्रसिद्ध ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर बन रहे रोपवे का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद श्रद्धालु मात्र 2 मिनट में गुफा तक पहुंच सकेंगे.

विज्ञापन

Dungeshwari Hill Ropeway : भगवान बुद्ध की तपोभूमि बोधगया की ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर इस पर्यटन सीजन से श्रद्धालुओं को रोपवे की सुविधा मिलने लगेगी. रोपवे का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब बस 10 प्रतिशत फिनिशिंग का काम बाकी है. इस रोपवे के शुरू होने से श्रद्धालु सिर्फ दो मिनट में नीचे से पहाड़ी पर स्थित गुफा तक आसानी से पहुंच जाएंगे.

चार ट्रॉलियों से सफर होगा आसान

इसमें चार ट्रॉली लगाए गए हैं, जिसमें दो ट्रॉली एक साथ ऊपर जाएगी, जबकि दो ट्रॉली से श्रद्धालु नीचे आएंगे. एक ट्रॉली में एक साथ छह लोगों के बैठने की सुविधा होगी. रोपवे के सतह वाले प्लेटफार्म से ऊपरी प्लेटफार्म की दूरी लगभग 310 मीटर है.

वृद्ध श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत

इसके शुरू हो जाने से अब श्रद्धालुओं को, खासतौर पर वृद्ध श्रद्धालुओं को मंदिर स्थित गुफा तक पहुंचने में सहूलियत हो जाएगी. फिलहाल पीसीसी सड़क और सीढ़ियों के माध्यम से श्रद्धालु गुफा तक पहुंच पाते हैं. लेकिन, अब रोपवे की सुविधा होने से पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए यहां पहुंचना काफी सुविधाजनक हो जाएगा.

ढुंगेश्वरी पहाड़ी – फोटो : प्रभात खबर

पर्यटन विभाग करा रहा है निर्माण

ढुंगेश्वरी पहाड़ी के मध्य में मौजूद गुफा तक पहुंचने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है. ढुंगेश्वरी के साथ-साथ प्रेतशिला व ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर भी रोपवे का निर्माण कार्य जारी है. कोलकाता की एक एजेंसी के माध्यम से रोपवे का निर्माण किया गया है और अब मात्र इसमें फिनिशिंग का काम और ट्रालियों को वायर में टांगने का काम शेष है.

Also Read : गया जी घराने के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

16 करोड़ की लागत से निर्माण

इसके निर्माण पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. हालांकि, अब तक यहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके कारण फिलहाल जनरेटर से इसका ट्रायल किया जा रहा है. सतह वाले प्लेटफार्म पर 125 केवीए का एक जनरेटर जबकि ऊपरी प्लेटफार्म पर 25 केवीए का जनरेटर लगाया जा चुका है.

आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ेगी संख्या

रोपवे के शुरू हो जाने के बाद यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही पहले की तुलना में बढ़ जाएगी. फिलवक्त में पहाड़ी के मध्य स्थित गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा यहां डोला की भी व्यवस्था की गई है जिसके माध्यम से श्रद्धालु शुल्क का भुगतान कर मंदिर तक पहुंच पाते हैं.

Also Read : गया जी की बेटी बनीं अधिकारी, बताया बिना कोचिंग कैसे क्रैक की BPSC परीक्षा

90 प्रतिशत काम पूरा

प्रोजेक्ट में काम कर रहे साइट इंचार्ज का कहना है कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ टाइल्स वगैरह फिनिशिंग का काम बाकी है और ट्रॉली को वायर से टांगना शेष रह गया है. बिजली की आपूर्ति फिलहाल नहीं हो पाई है जिसके लिए प्रयास जारी है.

स्थानीय रोजगार पर दिखेगा इसका असर

हालांकि, रोपवे का साइड इफेक्ट भी दिख रहा है, जिसके तहत यहां कम से कम 200 से ज्यादा डोला से श्रद्धालुओं को चढ़ाने वाले लोगों के समक्ष रोजगार की समस्या पैदा होगी. परंतु रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ जाएगी और पर्यटन व्यवसाय को भी फायदा मिलेगा.

Also Read : गया जी : सब्जी खरीद रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत; गाड़ी छोड़ फरार हुए लोग

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन