चौथी बार टला जिला लोक शक्षिा समिति का साक्षात्कार

Updated:
विज्ञापन

चाैथी बार टला जिला लोक शिक्षा समिति का साक्षात्कारनहीं पूरा हुआ चयन समिति का कोरम, इंटरव्यू से कई सदस्याें ने खुद को रखा दूरमेधा सूची में गड़बड़ी की शिकायत से परहेज बरत रहे चयन समिति के सदस्य संवाददाता, गयामुख्य कार्यक्रम समन्वयक, आइटी समन्वयक व लेखा समन्वयक के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए जिला लोक […]

विज्ञापन

चाैथी बार टला जिला लोक शिक्षा समिति का साक्षात्कारनहीं पूरा हुआ चयन समिति का कोरम, इंटरव्यू से कई सदस्याें ने खुद को रखा दूरमेधा सूची में गड़बड़ी की शिकायत से परहेज बरत रहे चयन समिति के सदस्य संवाददाता, गयामुख्य कार्यक्रम समन्वयक, आइटी समन्वयक व लेखा समन्वयक के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए जिला लोक शिक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित साक्षात्कार चौथी बार फिर टल गया. इससे पहले चयन समिति का कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण तीन बार साक्षात्कार स्थगित किया जा चुका है. बताया जाता है कि मेधा सूची में गड़बड़ी की गयी है. इसकी शिकायत डीएम व जिला पर्षद अध्यक्ष से की गयी है.गौरतलब है कि जिला लोक शिक्षा समिति द्वारा मुख्य कार्यक्रम समन्वयक, आइटी समन्वयक व लेखा समन्वयक के एक-एक पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था. उसी के अलोक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए 47, आइटी समन्वयक पद के लिए 37 व लेखा समन्वयक पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन दे रखा है. स्क्रूटनी के बाद तैयार मेधा सूची में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए 15, आइटी समन्वयक के लिए 12 व लेखा समन्वयक के लिए 12 अभ्यर्थियों के ही नाम हैं. मेधा सूची बनाने में गड़बड़ी की बात कही जा रही है. इसकी शिकायत मुख्य कार्यक्रम समन्वयक पद के अभ्यर्थी संत कुमार ने डीएम व जिला पर्षद अध्यक्ष से की है. चहेतों को लाभ पहुंचाने की मंशाऐसी सूचना है कि चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए चयन समिति के सदस्यों से मंतव्य लिये बगैर ही मेधा सूची तैयार की गयी है. शायद यही कारण है कि समिति के अन्य सदस्य साक्षात्कार में नहीं आ रहे हैं और इसे बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है. ऐसा ही शुक्रवार को भी हुआ. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सह समिति की सदस्य सचिव सुनैना कुमारी व जिला पर्षद अध्यक्ष सह समिति की सदस्य अध्यक्ष सुधा देवी के अलावा अन्य कोई सदस्य साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए. गौरतलब है कि चयन समिति के सदस्यों में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, डीआरडीए के लेखा पदाधिकारी व आइटी अधिकारी शामिल हैं.मेधा सूची में गड़बड़ी सत्य से परेचयन समिति को कोरम पूरा नहीं होने के कारण साक्षात्कार स्थगित करना पड़ा. मेधा सूची तैयार करने के लिए चयन समिति के सभी सदस्यों से सहमति लेना जरूरी नहीं हैं. मेधा सूची में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत भी सत्य से परे है.सुनैना कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन