बांकेबाजार में पांच-पांच किलो के दो केन बम बरामद
बांकेबाजार में पांच-पांच किलो के दो केन बम बरामदबम निरोधक दस्ते ने बमों को विस्फोट कर किया नष्ट पौधों की सुरक्षा के लिए बनाये गये घेरे में रखे गये थे बम फोटो-बांकेबाजार 03-नष्ट करने से पहले बमों को देखते बम निरोधक दस्ते के इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद.प्रतिनिधि, बांकेबाजारप्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी द्वारा गया जिले की बांकेबाजार-लुटुआ […]
बांकेबाजार में पांच-पांच किलो के दो केन बम बरामदबम निरोधक दस्ते ने बमों को विस्फोट कर किया नष्ट पौधों की सुरक्षा के लिए बनाये गये घेरे में रखे गये थे बम फोटो-बांकेबाजार 03-नष्ट करने से पहले बमों को देखते बम निरोधक दस्ते के इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद.प्रतिनिधि, बांकेबाजारप्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी द्वारा गया जिले की बांकेबाजार-लुटुआ मुख्य सड़क पर स्थित ढोंगिला बाजार के पास सड़क किनारे छिपा कर रखे गये पांच-पांच किलो की दो बारूदी सुरंगों (केन बम) को पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने सोमवार को बरामद किया. सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने दोनों बारूदी सुरंगों की जांच की और उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया. इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत है.सीरीज में थे दोनों बम. जानकारी के अनुसार, बांकेबाजार थाने के भलुहार से लुटुआ जानेवाली मुख्य सड़क पर ढोंगिला बाजार के पास मुख्य सड़क से 10 मीटर की दूरी पर वन विभाग द्वारा लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिए बने ईंट के घेरे में दो केन बम छिपाये गये थे. लुटुआ सीआरपीएफ कैंप के कंपनी कमांडर सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर केन बम रखे हुए हैं. बम निरोधक दस्ते के इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर बमों की पड़ताल की. पता चला कि दोनों बम सीरीज में थे. उन्होंने बताया कि इस तरह के बमों की तीव्रता बढ़ जाती है. दोनों बमों को मौके से दूर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










