कोचिंग और लाइब्रेरी में कितने सुरक्षित हैं छात्र? गया जी में 25 संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट
कोचिंग संस्थानों का जांच करते अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी
Gaya Ji Coaching Centers Fire Audit : शेरघाटी अनुमंडल में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। करीब 25 केंद्रों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.
शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji Coaching Centers Fire Audit : आग लगने की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए शेरघाटी इलाके के कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच (फायर ऑडिट) की गई. यह अभियान बिहार फायर ब्रिगेड के आदेश पर चलाया गया, जिसके तहत अधिकारियों की टीम ने खुद जाकर सुरक्षा के सारे इंतजामों को देखा और परखा.
आपके शहर में
सुरक्षा मानकों की हुई जांच
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं पुस्तकालयों का निरीक्षण किया. ऑडिट के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग, अग्नि सुरक्षा संकेत, आपदा प्रबंधन व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

संचालकों को दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के दौरान संस्थान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक अग्निशमन उपायों की जानकारी भी दी गई. साथ ही, उन्हें नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों की जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की सलाह दी गई. विभाग ने सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया है.

इन सेंटरों की हुई जांच
निरीक्षण के क्रम में मिश्रा कोचिंग सेंटर, अमिताभ कोचिंग, अपना क्लासेज, संस्कार कोचिंग, विष्णु लाइब्रेरी बाराचट्टी, रंजन लाइब्रेरी बाराचट्टी, संस्कार लाइब्रेरी इमामगंज, संकल्प क्लासेज इमामगंज, दिव्या साइंस क्लासेज रानीगंज, एडु लाइब्रेरी गुरुआ, ड्रीम क्लासेज सहित करीब 25 संस्थानों का निरीक्षण किया गया.

इमरजेंसी की स्थिति में दें सूचना
बिहार अग्निशमन सेवा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करें. इसके साथ ही सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें.
Also Read : गया जी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए