गया जी में दूसरे कार्यालयों में भेजे गए 6 क्लर्कों को वापस बुलाया गया, 3 दिन में मूल जगह ज्वाइन करना होगा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने प्रशासनिक कारणों से 6 लिपिकों का प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. सभी संबंधित लिपिकों को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अपने मूल पदस्थापित कार्यालय अथवा विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya Clerk Deputation Cancelled : मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक संजय कुमार चौधरी ने प्रशासनिक कारणों से विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में प्रतिनियोजित छह निम्न वर्गीय लिपिकों का प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और यह आदेश संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों व संस्थानों की अनुशंसा के आधार पर जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों के लिपिकों का तबादला

आदेश के अनुसार, +2 राजकीय उच्च विद्यालय (नवस्थापित) गया जी में पदस्थापित भानु प्रकाश सिंह का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद कार्यालय में किया गया था, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी गया जी कार्यालय के पुरुषोत्तम कुमार सिंह को औरंगाबाद तथा अरविंद कुमार को नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्रतिनियोजित किया गया था.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

माला कंचन और अन्य कर्मियों के प्रतिनियोजन में फेरबदल

इसी प्रकार, +2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन, गया जी की माला कंचन को +2 राजकीय उच्च विद्यालय (नवस्थापित) में प्रतिनियोजित किया गया था, और डीइओ औरंगाबाद कार्यालय के अजय पाण्डेय को डीइओ गया जी कार्यालय तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गया जी के उमेश कुमार सिंह को डीइओ औरंगाबाद कार्यालय में प्रतिनियोजित किया गया था.

तीन दिनों के भीतर मूल कार्यालय में योगदान का निर्देश

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी संबंधित लिपिक पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अपने जिम्मे का पूर्ण प्रभार संबंधित पदाधिकारी को सौंपकर अपने मूल पदस्थापित कार्यालय अथवा विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करेंगे.

निर्धारित अवधि में योगदान नहीं करने पर स्वतः कार्यविरमित

प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, यदि निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित लिपिकों द्वारा अपना योगदान नहीं किया जाता है, तो उन्हें स्वतः कार्यविरमित समझा जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन