गया जी में कार का शीशा तोड़ लैपटॉप और जेवरात ले उड़े चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Author Roshan Kumar|Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

AI इमेज - प्रभात खबर

Gaya Ji Crime News : गया जी शहर के जीबी रोड में सक्रिय वाहन शीशा तोड़ गिरोह ने एक कार को निशाना बनाकर लैपटॉप, चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए.

विज्ञापन

Gaya Ji Crime News : शहर में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है. इस बार अपराधियों ने जीबी रोड पर खड़ी एक कार को निशाना बनाया. उन्होंने कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा लैपटॉप, हजारों रुपये के चांदी के गहने, जरूरी कागजात और दूसरा कीमती सामान चुरा लिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

कूड़े के ढेर में मिले दस्तावेज

पीड़ित जेवर व्यवसायी यश अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि चोरी की घटना के बाद स्वराजपुरी रोड इलाके के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचना दी. उसने बताया कि फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास कूड़े के ढेर में एक प्लास्टिक बैग में कुछ जरूरी दस्तावेज पड़े हैं. सूचना मिलने पर उनका भतीजा तुरंत मौके पर पहुंचा और उसने वहां जाकर जांच की.

सामान निकालकर फेंक दिए थे कागजात

मौके पर छानबीन के दौरान कार से चोरी किए गए बैग में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए. अपराधियों ने बैग से कीमती सामान निकालने के बाद इन कागजातों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था. घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी ने तुरंत पुलिस से शिकायत की. उनके बयान के आधार पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में चिंता बढ़ रही है.

Also Read : Magadh University में नए शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ी, वेतन रोककर शुरू हुई सर्टिफिकेट की जांच

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन