देव के करमडीह गांव में नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में कारतूस व वस्फिोटक बरामद (फोटो नंबर-100,101)परिचय-बरामद कारतूस व अन्य समान के साथ पुलिस के जवान,बरामद कारातूस ( पेज वन)

Updated:
विज्ञापन

देव के करमडीह गांव में नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में कारतूस व विस्फोटक बरामद (फोटो नंबर-100,101)परिचय-बरामद कारतूस व अन्य समान के साथ पुलिस के जवान,बरामद कारातूस ( पेज वन) देव (औरंगाबाद):प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा देव के करमडीह गांव में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में कारतूस […]

विज्ञापन

देव के करमडीह गांव में नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में कारतूस व विस्फोटक बरामद (फोटो नंबर-100,101)परिचय-बरामद कारतूस व अन्य समान के साथ पुलिस के जवान,बरामद कारातूस ( पेज वन) देव (औरंगाबाद):प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा देव के करमडीह गांव में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में कारतूस व विंध्वसक सामग्री को पुलिस ने बरामद किया है.पुलिस ने इस गांव के संतोष राम, रविंद्र राम व चंदन राम को हिरासत में लिया है. एसपी बाबू राम ने बताया कि नक्सली विंध्वसक कार्रवाई करने की योजना बनाये थे. इसी को फलीभूत करने के लिए करमडीह गांव में वासुदेव राम के घर पर कारतूस व विस्फोटक सामग्री एक बाल्टी में छिपा कर रखे हुए थे. इसकी गुप्त सूचना मुझे मिली थी.देव पुलिस ने करमडीह गांव में छापेमारी कर नक्सली एरिया कमांडर अभिजीत के द्वारा एक बाल्टी में छुपा कर रखे गये एसएलआर का 330 कारतूस, कोटेक्स वायर ,एक बंडल ब्लास्ट वायर,दो फ्लस लाइट व आपत्तिजनक सामग्री को बरामद कर लिया है. एसपी के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ये तीनों व्यक्ति वासुदेव राम के पुत्र है. सबसे छोटा चंदन कुमार है जो बेढ़नी हाई स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र है.पुलिस का मानना है कि यह नक्सली गतिविधियों मंे शामिल रहता था. पुलिस की यह कार्रवाई नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. पुलिस ने इतनी अधिक मात्रा में नक्सलियों का कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन