ईंट-भट्ठे से मुक्त कराये गये 62 बंधुआ मजदूर

Updated at : 17 Mar 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे से मुक्त कराये गये 62 बंधुआ मजदूर

डीएम के आदेश पर फतेहपुर में छापा, मुंशी गिरफ्तार, संचालक फरार

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर फतेहपुर में छापा, मुंशी गिरफ्तार, संचालक फरार गुरपा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी प्रतिनिधि, फतेहपुर. डीएम शंशाक शुभांकर ने फतेहपुर के ईंट-भट्ठे पर चल रही बंधुआ मजदूरी की सूचना पर मंगलवार को कार्रवाई के लिए टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया. टीम ने गुरपा थाना क्षेत्र के पुरनी बथान के पास स्थित आरवाइसी ईंट-भट्ठे पर छापेमारी कर 62 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आयी है कि इस ईंट-भट्ठे में करीब 30 वर्षों से बंधुआ मजदूरी करायी जा रही थी. रेस्क्यू किये गये मजदूरों में शामिल मजदूरों ने बताया कि वे लोग कई वर्षों से यहां बंधुआ मजदूरी कर रहे थे. इस छापेमारी के दौरान आरवाइसी ईंट-भट्ठे के संचालक रामाशीष यादव मौके से फरार हो गये, जबकि भट्ठे के मुंशी देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरपा थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. रेस्क्यू किये गये मजदूरों में महिला व पुरुषों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, डीएम शशांक शुभंकर को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर प्रखंड के एक ईंट-भट्ठे में लंबे समय से बंधुआ मजदूरी करायी जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक समाहर्ता डॉ सूरज कुमार की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम गठित की गयी. टीम में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू, पुलिस लाइन से आए पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. संयुक्त टीम ने फतेहपुर प्रखंड के पूर्वी बाथन गांव स्थित आरवाइसी ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की. इस दौरान वहां काम कर रहे 62 बंधुआ मजदूरों एवं उनके परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू किया गया. प्रशासन ने सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके घर भेज दिया.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन