घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर लाखों की चोरीसोने व चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये ले गये चोरमानपुर के उत्तरी लखीबाग मुहल्ले की घटनाप्रतिनिधि, मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्तरी लखीबाग मुहल्ले में शनिवार की रात अजय कुमार सिंह के घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति […]

विज्ञापन

घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर लाखों की चोरीसोने व चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये ले गये चोरमानपुर के उत्तरी लखीबाग मुहल्ले की घटनाप्रतिनिधि, मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्तरी लखीबाग मुहल्ले में शनिवार की रात अजय कुमार सिंह के घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ले रही है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि थाने में दिये अपने आवेदन में अजय कुमार सिंह ने कहा है कि खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोर घर में घुसे और आलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये समेत लाखों का सामान ले गये. घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सोये हुए थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन