52 किलो गांजा व 236 लीटर बियर जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
52 किलो गांजा व 236 लीटर बियर जब्त, तीन गिरफ्तार

गया न्यूज : वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

गया न्यूज : वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतिनिधि, डोभी.

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को डोभी समेकित जांच चौकी के समीप वाहन जांच करने के दौरान दो वाहनों से नशीले पदार्थ का परिवहन करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मधनिषेध निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान झारखंड की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक की जांच करने पर 52 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ. साथ ही एक महिला सहित एक पुरुष ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के चौराटी निवासी मंजी साह तथा गिरफ्तार महिला की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के मलिया बाग निवासी रुबी देवी के रूप में हुई. वहीं, दूसरी तरफ एक कार से 236 लीटर अवैध बियर के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर निवासी अजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई. इस अभियान में प्रभात कुमार झा, अमिताभ कुमार, दिलीप कुमार, तारकेश्वर राय सहित सैप के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन