Chanakya Niti: ये 4 कला सीख लें तो कभी नहीं टूटेंगे, आपको इस्तेमाल करने वालों की नानी याद आ जाएगी

आचार्य चाणक्य, Pic Credit- Chatgpt
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार जो इंसान अपनी भावनाओं और निर्णयों को संभालना सीख लेता है, उसे कोई आसानी से इस्तेमाल नहीं कर सकता. जानिए वह 4 कला जो आपको मजबूत बनाती हैं.
Chanakya Niti: दुनिया में ज्यादातर इंसान ऐसा है जो कभी न कभी किसी के हाथों इस्तेमाल जरूर हुआ है. कई लोग उन गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो उन गलतियों को नहीं पहचान पाते हैं और बार बार इस्तेमाल होते रहते हैं. लेकिन आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले ही उन कॉमन गलतियों के बारे में बता चुके थे जो इंसान अक्सर दोहरता है. आज हम उन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे जो ज्यादातर लोग इस्तेमाल होने से पहले गलती करते हैं. आइये जानते हैं वह कौन कौन सी चीजें हैं.
भावनाओं पर नियंत्रण ही असली ताकत
चाणक्य नीति में साफ तौर पर कहा गया है कि जो व्यक्ति हर बात दिल को दिल पर ले लेता है, वह सबसे पहले टूटता है. ऐसे लोग दूसरों की बात, तानों या व्यवहार से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. यही कमजोरी सामने वाला इंसान पहचान लेता है कि इसे यूज करना आसान है. अगर आप अपनी भावनाओं को काबू में रखना सीख लेते हैं तो कोई आपको डर, लालच या गुस्से से कंट्रोल नहीं कर सकता.
हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें
आज के समय में ज्यादातर लोग कुछ भी अपनी बारे में सुन लेते हैं तो तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं. इसमें 3 चीजें सबसे प्रमुख है. पहला गुस्से में जवाब देना, दूसरा दुख में फैसला और तीसरा खुशी में वादा. चाणक्य नीति कहती है कि तुरंत प्रतिक्रिया देना मूर्खता की निशानी है. जो इंसान सोच-समझकर बोलता है, सही समय का इंतजार करता है और हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं देता, वही असल में मजबूत माना जाता है. ऐसे व्यक्ति को न ऑफिस में आसानी से दबाया जा सकता है और न ही रिश्तों में.
जरूरत से ज्यादा भला करना भी नुकसानदेह
चाणक्य साफ कहते हैं कि हर किसी की भला करने की चाहत इंसान को कमजोर बना देती है. जो हर किसी की मदद बिना सोचे-समझे करता है, वही सबसे ज्यादा शोषण का शिकार होता है. समझदारी इसी में है कि कहां ‘हां’ कहना है और कहां ‘ना’. जो व्यक्ति समय पर ‘ना’ कहना सीख लेता है, वही खुद की कीमत समझता है.
खुद की कीमत पहचानना जरूरी
चाणक्य नीति के अनुसार, जब तक आप खुद को हल्के में लेंगे, दुनिया भी आपको हल्के में ही लेगी. आत्मसम्मान और सीमाएं तय करना बेहद जरूरी है. जो इंसान अपनी सीमाएं तय कर लेता है वह न भावनात्मक रूप से टूटता है, न मानसिक रूप से कमजोर पड़ता है और न ही कोई उसका फायदा उठा पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




