मोबाइल और सोशल मीडिया बना रहे हैं आपको कमजोर? जानिए जया किशोरी जी का चेतावनी भरा संदेश

जया किशोरी के एकाग्रता और ध्यान भटकाव पर विचार
डिजिटल दुनिया में भटकते मन को कैसे दें सही दिशा? जानिए जया किशोरी के प्रेरक विचार.
Jaya Kishori Quotes on Focus and Distraction: आज की डिजिटल दुनिया में हर पल आने वाले नोटिफिकेशन, रील्स और ट्रेंड्स हमारे फोकस को तोड़ रहे हैं. ऐसे माहौल में जया किशोरी ने युवाओं को एक गहरा संदेश दिया है –
अगर मंजिल तय है, तो हर आती हुई ट्रेन में मत बैठिए.
उन्होंने जीवन को रेलवे स्टेशन से जोड़ते हुए समझाया कि बिना गंतव्य (Destination) तय किए हर ट्रेन में बैठना आपको कहीं नहीं पहुंचाता. ठीक उसी तरह, जो लोग हर नए ट्रेंड और आकर्षण के पीछे भागते हैं, वे अपने असली लक्ष्य से दूर हो जाते हैं.
पढ़ें जया किशोरी जी के विचार कैसे लक्ष्य से भटक रहे हैं लोग? (Jaya Kishori Quotes on Focus and Distraction)
बार-बार ध्यान बदलना आपकी प्रगति को कमजोर कर देता है. इसलिए लक्ष्य की स्पष्टता जरूरी है.
जब मंज़िल तय होती है, तो रास्ते की मुश्किलें छोटी लगने लगती हैं.
हर नई चीज आपके लक्ष्य के लिए सही नहीं होती. इसलिए प्राथमिकताओं को चुनना सीखें.
अच्छा संग और सकारात्मक माहौल फोकस बनाए रखने में मदद करता है.
सफलता एक दिन में नहीं, निरंतर मेहनत से मिलती है, इसके लिए रोजाना ईमानदार प्रयास करें.
अगर लक्ष्य सच में महत्वपूर्ण है, तो समय और ऊर्जा अपने आप उसके लिए निकल आएंगे. तभी सपने हकीकत बनते हैं – जया किशोरी
अपने एक विडिओ में जया किशोरी जी कहती है कि
Neeraj Chopra ने ओलंपिक गोल्ड जीतने से पहले कई शारीरिक और तकनीकी चुनौतियों का सामना किया.
- सोशल मीडिया से दूरी बनाई
- आलोचनाओं को नजरअंदाज किया
- केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा
- वे विश्वस्तरीय एथलीट बने.
यह भी पढ़ें: परफेक्ट टाइम का इंतजार छोड़िए – जया किशोरी जी ने बताए 3 नियम जो तोड़ना है जरूरी
यह भी पढ़ें: Jaya Kishori Quotes on Love and Relationship: रिश्तों की सच्चाई बताएंगे ये कोट्स, जो गलतफहमियां दूर कर देंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




