प्यार में मिला धोखा? ये 5 शायरियां पढ़ लीं तो दोगुने रफ्तार से फिर दौड़ेंगे लाइफ में

Updated:
विज्ञापन

Breakup Shayari: प्यार में धोखा खाने के बाद अगर दिल आज भी दर्द करता है, तो ये 5 शायरियां आपके जख्मों पर मरहम का काम करेंगी. ये शायरी न सिर्फ टूटे दिल को सुकून देंगी बल्कि आत्मविश्वास लौटाने में भी मदद करेंगी.

विज्ञापन

Breakup Shayari: प्यार जब सच्चा हो और बदले में धोखा मिले, तो दिल के साथ-साथ इंसान का आत्मविश्वास भी टूट जाता है. कई लोग इस दर्द से जल्दी उबर जाते हैं, लेकिन कुछ के लिए यह जख्म जिंदगी भर का बन जाता है. ऐसे में शब्द ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं. शायरी वो ताकत रखती है, जो टूटे दिल को न सिर्फ सुकून देती है, बल्कि इंसान को फिर से मजबूत भी बनाती है. अगर आप भी प्यार में धोखा खा चुके हैं और बार-बार उसी दर्द में लौट जाते हैं, तो ये 5 शायरियां आपके जख्मों पर मरहम का काम कर सकती हैं.

टॉप 5 शायरी

“हमने छोड़ा नहीं किसी को,
बस वही छूट गए जो हमारे काबिल नहीं थे.”

“जिसे हमने वक्त दिया, उसने हमें वक्त पर छोड़ दिया,
अब शिकवा भी क्या करें, गलती हमारी ही थी.”

Also Read: Curd for Skin: किचन में रखा दही बनाएगा आपको नैचुरली खूबसूरत, सिर्फ 2 बार इस्तेमाल से चेहरे पर दिखेगा इंस्टेंट ग्लो

“हम रोए जरूर थे, मगर टूटे नहीं,
धोखा मिला था इश्क में, जिंदगी से नहीं.”

“अब किसी से उम्मीद नहीं रखते,
क्योंकि हमने उम्मीदों का अंजाम देख लिया है.”

“जिसे जाना था, वह चला गया,
अब जो बचा है, वही मेरी ताकत है.”

धोखे के बाद खुद को कैसे संभालें

धोखे के बाद खुद को दोष देना सबसे बड़ी गलती होती है. जरूरी ये है कि आप अपनी अहमियत को समझें, खुद को समय दें और आगे बढ़ने की हिम्मत रखें. प्यार में मिला धोखा आपको कमजोर नहीं, बल्कि अनुभव से भरा इंसान बनाता है. यकीन मानिए, ये शायरी ऐसे हैं जो आपका दर्द तो कम नहीं करेगा लेकिन आगे बढ़ने में जरूर मदद करेगा.

Also Read: Chanakya Niti: मीठी बातों के पीछे कहीं छिपा तो नहीं स्वार्थ? सच्चे और मतलबी लोगों में फर्क बताते हैं चाणक्य के ये संकेत

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola