दिल को छू जाएंगी जौन एलिया की ये शायरियां, मोहब्बत से तन्हाई तक हर एहसास होगा महसूस

Updated:
विज्ञापन

Jaun Elia Shayari in Hindi, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jaun Elia Shayari in Hindi: जौन एलिया की शायरी की दुनिया में खो जाएं. उनकी वो पंक्तियां जो मोहब्बत, तन्हाई और जिंदगी के हर रंग को बयां करती हैं, आपको जरूर पसंद आएंगी. यहां पढ़ें उनके कुछ शायरी.

विज्ञापन

Jaun Elia Shayari in Hindi: अगर आप भी शायरी पढ़ने के शौकीन हैं और ऐसी शायरियां पसंद करते हैं, जो सीधे दिल को छू जाएं, तो जॉन एलिया की ये पंक्तियां आपको जरूर पसंद आएंगी. उनकी शायरी में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों की उलझन और जिंदगी के कई अनकहे एहसास नजर आते हैं. कई बार उनकी एक छोटी सी पंक्ति भी दिल की वो बात कह जाती है, जिसे हम खुद शब्दों में नहीं कह पाते. तो आइए पढ़ते हैं जौन एलिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत शायरियां.

विज्ञापन

मोहब्बत के खूबसूरत एहसास वाली शायरी

अब तो उस के बारे में तुम जो चाहो वो कह डालो वो अंगड़ाई मेरे कमरे तक तो बड़ी रूहानी थी - जौन एलिया

मोहब्बत और दर्द से भरी शायरी

उम्र गुजरेगी इम्तहान में क्या दाग ही देंगे मुझ को दान में क्या मेरी हर बात बेअसर ही रही नुक्स है कुछ मेरे बयान में क्या - जौन एलिया

रिश्तों की उलझन बयां करती शायरी

नया इक रिश्ता पैदा क्यूं करें हम बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूं करें हम

ये काफी है कि हम दुश्मन नहीं हैं वफादारी का दावा क्यूं करें हम - जौन एलिया

दिल के एहसास को छूती शायरी

तुम हकीकत नहीं हो हसरत हो जो मिले ख्वाब में वो दौलत हो

मैं तुम्हारे ही दम से जिंदा हूं मर ही जाऊं जो तुम से फुर्सत हो - जौन एलिया

इश्क और तन्हाई की शायरी

तुम्हारा हिज्र मना लूं अगर इजाजत हो मैं दिल किसी से लगा लूं अगर इजाजत हो

तुम्हारे बाद भला क्या है वादा-ओ-पैमां बस अपना वक्त गंवा लूं अगर इजाजत हो - जौन एलिया

जिंदगी और रिश्तों की सच्चाई

अपने सब यार काम कर रहे हैं और हम हैं कि नाम कर रहे हैं

है वो बेचारगी का हाल कि हम हर किसी को सलाम कर रहे हैं - जौन एलिया

गहरी यादों में डुबो देने वाली शायरी

कितने ऐश उड़ाते होंगे कितने इतराते होंगे जाने कैसे लोग वो होंगे जो उसको भाते होंगे

यारों कुछ तो हाल सुनाओ उसकी कयामत बांहों का वो जो सिमटे हों उनमें वो तो मर जाते होंगे - जौन एलिया

दिल की बात कहती शायरी

इलाज ये है कि मजबूर कर दिया जाऊं वरना यूं तो किसी की नहीं सुनी मैं ने - जौन एलिया

किस्मत और यादों पर शायरी

ऐ खुदा जो कहीं नहीं मौजूद क्या लिखा है हमारी किस्मत में

सोचता हूं कि उस की याद आखिर अब किसे रात भर जगाती है - जौन एलिया

बिना शिकायत वाली मोहब्बत

कैसे कहें कि तुझ को भी हम से है वास्ता कोई तू ने तो हम से आज तक कोई गिला नहीं किया- जौन एलिया

यह भी पढ़ें: 'मुसाफिर कैफे' ने जीता दिल? तो आज ही अपनी लिस्ट में शामिल करें ये 5 किताबें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola