निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 275 लोगों का किया गया इलाज

कुजापी स्थित बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के सौजन्य से टेंपल आफ लर्निंग परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
गया. कुजापी स्थित बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के सौजन्य से टेंपल आफ लर्निंग परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर के माध्यम से 275 रोगियों का चिकित्सकों ने इलाज किया. इस शिविर का उद्घाटन औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कुजापी में प्रसिद्ध कई चिकित्सकों की मौजूदगी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर प्रजापति समाज स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग कर रहा है, यह अच्छी पहल है. समारोह को इनके अलावा समिति के अध्यक्ष सुदामा प्रजापति, पश्चिम क्षेत्र डेल्हा के कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, शहीद कई नेताओं ने संबोधित किया. डॉ केके निराला, डॉ अमरेश कुमार, डॉ रवींद्र कुमार ने अपनी सेवा देकर मानवता का परिचय दिया. शिविर में कई प्रकार की जांच व इसीजी की भी निःशुल्क व्यवस्था थी साथ ही दवा भी निःशुल्क वितरित किया गया. इस मौके पर पश्चिमी क्षेत्र के संरक्षक विष्णु देव प्रजापति, उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, सचिव राजदेव प्रजापति, उप सचिव प्रभु प्रजापति, मनोज कुमार, मुरारी प्रजापति, जितेंद्र कुमार, शिव कुमार प्रजापति व समिति से जुड़े कई अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




