1857 बेटिकट धराये, वसूले गये 10 लाख 70 हजार

Updated at : 22 Apr 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
1857 बेटिकट धराये, वसूले गये 10 लाख 70 हजार

डीडीयू मंडल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान जारी है. इसी दौरान मंगलवार को टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव चलाया गया.

विज्ञापन

गया. डीडीयू मंडल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान जारी है. इसी दौरान मंगलवार को टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया. जांच के दौरान स्क्वाड स्टैटिक, स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य अधिकारी उपस्थित थे. वहीं वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम रेलखंड, गढ़वा रोड-डेहरी, किउल-गया, गोमो-गया व पटना-गया रेलखंड से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में जांच की गयी. लगभग 1857 बेटिकट को पकड़ा गया. इन लोगों से लगभग 10 लाख 70 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है. इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन