गया : स्कूल भवन को उड़ाने में 13 माओवादियों पर प्राथमिकी, मास्टर माइंड है विवेक यादव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2020 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बांकेबाजार/इमामगंज (गया) : बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बिल्डिंग को विस्फोट कर ध्वस्त करने के मामले में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता संदीप यादव व जोनल कमांडर विवेक यादव सहित 13 नक्सलियों को चिह्नित किया गया है. 13 नामजद सहित 200 अज्ञात माओवादियों पर बांकेबाजार थाने में बुधवार को […]
विज्ञापन
बांकेबाजार/इमामगंज (गया) : बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बिल्डिंग को विस्फोट कर ध्वस्त करने के मामले में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता संदीप यादव व जोनल कमांडर विवेक यादव सहित 13 नक्सलियों को चिह्नित किया गया है. 13 नामजद सहित 200 अज्ञात माओवादियों पर बांकेबाजार थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विवेक यादव को ब्लास्ट का मास्टर माइंड माना जा रहा है. इधर, बुधवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय व आइजी (ऑपरेशन) सुशील मानसिंह खोपड़े पटना से चौपर (एक विशेष प्रकार का हेलीकॉप्टर) से छकरबंधा थाना पहुंचे और वहां सीआरपीएफ के डीआइजी संजय कुमार व कमांडेंट डॉ निशीत कुमार, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.
एक सिलिंडर व वायर बरामद : घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह लुटुआ एवं सोनदाहा सीआरपीएफ के जवान व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सिलिंडर बम का प्रयोग करते हुए विद्यालय का भवन उड़ाया है. विद्यालय में नक्सलियों ने दो सिलिंडर बमों को सीरीज कर इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि घटना में एक ही सिलिंडर विस्फोट हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




