गया/मानपुर : पति ने पत्नी व छह साल की बेटी को मार डाला

Updated at : 21 Jul 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
गया/मानपुर : पति ने पत्नी व छह साल की बेटी को मार डाला

गया/मानपुर : मानुपर के बुनियादगंज थाने के बिरजू बिगहा की रहनेवाली विपत्ति देवी व उनकी छह वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी की हत्या पति बबलू मांझी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर कर दी. दोनों का शव जहानाबाद की बराबर पहाड़ी से क्षत-विक्षत हाल में बरामद किया गया है. शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन
गया/मानपुर : मानुपर के बुनियादगंज थाने के बिरजू बिगहा की रहनेवाली विपत्ति देवी व उनकी छह वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी की हत्या पति बबलू मांझी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर कर दी. दोनों का शव जहानाबाद की बराबर पहाड़ी से क्षत-विक्षत हाल में बरामद किया गया है. शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की दोपहर पुलिस मगध मेडिकल अस्पताल पहुंची. बुनियादगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बबलू मांझी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ चल रही है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी का महम्मदपुर की एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पता चला है कि आरोपी ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी व बच्ची की हत्या की है. जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को विपत्ति देवी अपनी बेटी मुस्कान के साथ खिजरसराय के लिए निकली थी. इस मामले में मृतका के मायकेवालों ने बुनियादगंज थाने में केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन