रांची-पटना वाया गया साप्ताहिक ट्रेन आज से

Updated at : 17 Feb 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची-पटना वाया गया साप्ताहिक ट्रेन आज से

पटना और रांची के बीच एक नयी ट्रेन की मिली सौगात गया : गया-पटना व रांची जानेवाले रेलयात्रियों के लिए खास खबर है. गया-पटना व रांची रेलखंड पर एक नयी ट्रेन का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे. इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि जहानाबाद, गया, […]

विज्ञापन
पटना और रांची के बीच एक नयी ट्रेन की मिली सौगात
गया : गया-पटना व रांची जानेवाले रेलयात्रियों के लिए खास खबर है. गया-पटना व रांची रेलखंड पर एक नयी ट्रेन का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे.
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना के रास्ते पटना और रांची के बीच एक नयी ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 17 फरवरी (रविवार) को बेगूसराय से वीडियो लिंक के माध्यम से शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन वातानुकूलित ट्रेन होगी.इस ट्रेन का नंबर 18633/18634 पटना-रांची एक्सप्रेस ट्रेन है.
इसमें कुल 15 कोच होंगे. इसमें टू एसी के तीन कोच,थ्री एसी के 10 कोच व एसएलआर के दो कोच सहित 15 कोच होंगे. यह ट्रेन 18634 रांची-पटना एक्सप्रेस (साप्ताहिक) रांची से प्रत्येक शनिवार को 23 बजकर 55 मिनट पर खुल कर अगले दिन नौ बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेगी जबकि, गाड़ी संख्या 18633 पटना-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (साप्ताहिक) पटना से प्रत्येक रविवार को 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी उसी दिन 21 बजकर 30 मिनट पर रांची पहुंचेगी.
रांची से चल कर पटना जानेवाली ट्रेन गया में सुबह करीब सात बजे पहुंचेगी और सात बजकर 20 मिनट पर पटना के लिए रवाना होगी. वहीं पटना से साढ़े दस बजे दिन में रांची के लिए खुलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन