गया : नवादा के रहनेवाले एटीएम चाेर गिरोह के दो सदस्य जंक्शन से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 7:31 AM
गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआइ एटीएम से फर्जी निकासी कर रहे दो युवकों कोआरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक एटीएम चाेर गिरोह के सदस्य है. गिरफ्तार युवक के पास से 26 हजार रुपये, तीन मोबाइल व विभिन्न बैंकों के चार एटीएम बरामद किये गये है. दोनों युवकों […]
गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआइ एटीएम से फर्जी निकासी कर रहे दो युवकों कोआरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक एटीएम चाेर गिरोह के सदस्य है. गिरफ्तार युवक के पास से 26 हजार रुपये, तीन मोबाइल व विभिन्न बैंकों के चार एटीएम बरामद किये गये है. दोनों युवकों की पहचान नवादा जिले के दरियापुर गांव के रहनेवाले प्रीतम कुमार व मोहित कुमार के रूप में पहचान की गयी है.
रेल डीएसपी सुनील कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में रेलवे स्टेशन की इस एटीएम से फर्जी निकासी की शिकायतें मिल रही थीं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से एक टीम गठित की. यह टीम एटीएम के अासपास निगरानी कर कर रही थी.
गुरुवार की देर रात फर्जी निकासी कर रहे दोनों युवकों को दबोच लिया गया. रेल डीएसपी ने बताया कि पूर्व में किये गये अनुसंधान में दौरान पता चला कि अपराधियों द्वारा विशेष कर रात में फर्जी निकासी की जाती है. इसी के अाधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दोनों युवकों को एटीएम, मोबाइल सहित पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया.
इधर, रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने दोनों युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी व रेल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










