कोंच : चोरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, छह बैटरियां उड़ायीं

Updated at : 05 Feb 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोंच :  चोरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, छह बैटरियां उड़ायीं

कोंच : कोंच इलाके में चोरों का कहर जारी है. रविवार की देर रात चोरों ने कोंच स्थित लक्ष्मी सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप से छह बैटरियों की चोरी कर ली. इससे कोंच बाजार में व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है. हाल के दिनों में चोरों ने शोरूम व सीमेंट व्यवसायीयों को निशाना बनाया था. […]

विज्ञापन

कोंच : कोंच इलाके में चोरों का कहर जारी है. रविवार की देर रात चोरों ने कोंच स्थित लक्ष्मी सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप से छह बैटरियों की चोरी कर ली. इससे कोंच बाजार में व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है. हाल के दिनों में चोरों ने शोरूम व सीमेंट व्यवसायीयों को निशाना बनाया था.

अब पेट्रोल पंप से चोरी होने की घटना से पुलिस की नींद उड़ गयी है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात पेट्रोल पंप में कामकाज करनेवाले कर्मचारी खाना खाने के बाद एक कमरे में सो गये. रात में कब चोरी हुई, इसकी भनक किसी को नहीं लगी.

चोरों के साथ उग्रवादियों की पोस्टरबाजी से चिंतित हैं व्यापारी :
हाल ही में कोंच बाजार में आरसीसी नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने पोस्टरबाजी कर हड़कंप मचाया था. पोस्टरबाजी के बाद व्यवसाय से जुड़े लोग नक्सलियों के द्वारा की जानेवाली घटना को लेकर आशंकित हैं.
औरंगाबाद गिरोह से जुड़े स्थानीय युवकों का है हाथ : डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में औरंगाबाद गिरोह से जुड़े युवकों के नाम सामने आये है. जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन