18 मार्च से भागलपुर-नयी दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन गया होकर जायेगी, किऊल, नवादा, गया व सासाराम के यात्रियों को दिल्ली जाने में होगी सहूलियत

Published at :19 Nov 2018 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
18 मार्च से भागलपुर-नयी दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन गया होकर जायेगी, किऊल, नवादा, गया व सासाराम के यात्रियों को दिल्ली जाने में होगी सहूलियत

गया : भागलपुर-नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12349 साप्ताहिक ट्रेन 18 मार्च से गया रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. इसे रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है. दिल्ली जाने के लिए लोगों की पहली पसंद महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन थी. लेकिन, अब भागलपुर-नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12349 साप्ताहिक ट्रेन भी लोगों की पसंद बनेगी. आगामी […]

विज्ञापन
गया : भागलपुर-नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12349 साप्ताहिक ट्रेन 18 मार्च से गया रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. इसे रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है. दिल्ली जाने के लिए लोगों की पहली पसंद महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन थी. लेकिन, अब भागलपुर-नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12349 साप्ताहिक ट्रेन भी लोगों की पसंद बनेगी.
आगामी 18 मार्च से भागलपुर-नयी दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन गया होकर गुजरेगी. यह ट्रेन पहले पटना होकर चलती थी. लेकिन, अब पटना होकर नहीं जायेगी बल्कि किऊल, नवादा, गया, सासाराम व पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर नयी दिल्ली जायेगी. नये रूट से उक्त ट्रेन का परिचालन होने पर यह भागलपुर स्टेशन से साढ़े पांच बजे की जगह साढ़े तीन बजे खुलेगी.
यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय से नयी दिल्ली के बीच समय का बदलाव नहीं किया गया है. रूट बदलने से गया वासियों को दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिल गयी है. हर सोमवार को भागलपुर से शाम साढ़े पांच बजे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए खुलती है.
जेएनपी शर्मा को अईसमा का गया ब्रांच अध्यक्ष बनाया गया
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (अईसमा) के बैनर तले एक बैठक हुई. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें जेएनपी शर्मा को अईसमा का गया ब्रांच अध्यक्ष बनाया गया. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष मो. आलम, सचिव विशाल अग्निहोत्री, सहायक सचिव रवींद्र कुमार वर्मा व संगठन सचिव संतोष चौरसिया को बनाया गया. बैठक की अध्यक्षता जोनल सचिव प्रमोद कुमार ने की.
पौने दो घंटे लेट से छूटी महाबोधि एक्सप्रेस
गया से दिल्ली जानेवाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन गया रेलवे स्टेशन से करीब दो घंटे लेट से छूटी. बताया गया है कि महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से प्लेटफॉर्म पर नहीं आयी थी. इस वजह से लोगों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा. इस बीच रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान रेलयात्रियों ने हंगामा भी किया पर आरपीएफ द्वारा ट्रेन के नहीं आने की वजह बताये जाने के बाद शांत हो गये.
दरअसल महाबोधी एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े कई रेलयात्री ट्रेन के आने की सूचना प्लेटफॉर्म पर खड़े टीटीइ से ले रहे थे लेकिन सही जवाब देने वाला कोई नहीं था. इस बात से यात्री काफी परेशान थे. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत की तो उन्हें रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन लेट आयी थी.
इस कारण मेंटेन्स करते में समय लगा.सीट पर बैठने के लिए लाइन में लगे दो रेल यात्रियों की तबीयत खराब हो गयी. मौके पर तैनात आरपीएफ की टीम ने उन्हें चादर देकर प्लेटफॉर्म पर बनी कुर्सी पर बैठाया. ट्रेन आने के बाद उन्हें सीट पर बैठा कर कानपुर के लिए रवाना किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन