गया : एटीएम कार्ड से फ्रॉड करनेवाले तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 7:13 AM
गया : एटीएम कार्ड से फ्रॉड कर रुपये की निकासी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन को गया पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से लाखों रुपये के जेवर, बाइक व नौ मोबाइल फोन के साथ क्लोन करनेवाली मशीन, एटीएम कार्ड स्वाइप करनेवाली मशीन व क्लोन करनेवाले दो सीडी कैसेट जब्त […]
गया : एटीएम कार्ड से फ्रॉड कर रुपये की निकासी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन को गया पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से लाखों रुपये के जेवर, बाइक व नौ मोबाइल फोन के साथ क्लोन करनेवाली मशीन, एटीएम कार्ड स्वाइप करनेवाली मशीन व क्लोन करनेवाले दो सीडी कैसेट जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में नवादा के हिसुआ के कैथिर गांव के भोला सिंह का बेटा गुलशन कुमार उर्फ निरंजन कुमार है. नवादा के रूपौ थाना क्षेत्र के सिंघना गांव के मिथलेश सिंह के बेटा गुलशन व नालंदा के कतरीसराय के मुन्ना कुमार उर्फ नरेश विश्वकर्मा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










