ePaper

दूसरी पत्नी के साथ रहता था दोस्त के घर, जब पहली पत्नी के घरवालों को पता चला तो हुआ ये हाल

Updated at : 15 Sep 2018 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी पत्नी के साथ रहता था दोस्त के घर, जब पहली पत्नी के घरवालों को पता चला तो हुआ ये हाल

गया : बोधगया थाना क्षेत्र के हरली खुर्द गांव का रहनेवाला विनोद पासवान को पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया. पहली पत्नी के परिवारवालों ने उसके खिलाफ बोधगया थाना में शिकायत कर रखी थी. वहीं, जानकारी के मुताबिक आरोपित भुसुंडा के पास अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक दोस्त के घर पर […]

विज्ञापन

गया : बोधगया थाना क्षेत्र के हरली खुर्द गांव का रहनेवाला विनोद पासवान को पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया. पहली पत्नी के परिवारवालों ने उसके खिलाफ बोधगया थाना में शिकायत कर रखी थी. वहीं, जानकारी के मुताबिक आरोपित भुसुंडा के पास अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक दोस्त के घर पर रह रहा था. इस बात की भनक जब पहली पत्नी के मायके वालों को लगी तो उन्होंने आरोपित को पकड़ कर मुफस्सिल थाने को सौंप दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि विनोद पासवान की पहली शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिच्छा गांव की रहनेवाली संजु देवी के साथ 2014 में हुई थी. लेकिन, शादी के बाद से विनोद को आचार-विचार बदलता चला गया और यूपी के बनारस में जाकर उसने दूसरी शादी कर ली. शादी की जानकारी पर बोधगया में पहली पत्नी ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन