बंद का मैसेज भेजने वाला नेता गिरफ्तार
गया : बेलागंज में गुरुवार को भारत बंद के दौरान हुए पथराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर बंद की सूचना व आदमी बुलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले एक नेता को गिरफ्तार कर लिया. सदर एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपित नेता ने बंद की सूचना व स्थिति के बारे […]
गया : बेलागंज में गुरुवार को भारत बंद के दौरान हुए पथराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर बंद की सूचना व आदमी बुलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले एक नेता को गिरफ्तार कर लिया. सदर एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपित नेता ने बंद की सूचना व स्थिति के बारे में करीब 100 लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से बताया.
बेल्हड़िया मोड़ के पास पकड़ाये आरोपित के पास मिले मोबाइल फोन की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है. आरोपित गुरुवार की सुबह 4:30 बजे से ही मैसेज करने में जुटा था. बंद समर्थकों ने इस दौरान स्कूल बस को निशाना बनाया. इसमें संतोष कुमार नामक एक छात्र का सिर फट गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में बेलागंज थाने में 40 लोगों को नामजद करते हुए 300 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए