Bengal Election: टूटेगा पीएम मोदी के लिए बना मंच, एसपीजी की मंजूरी के बिना किया गया था तैयार

Updated at : 11 Mar 2026 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election: टूटेगा पीएम मोदी के लिए बना मंच, एसपीजी की मंजूरी के बिना किया गया था तैयार

मंच खोलते मजदूर.

Bengal Election:ब्रिगेड मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बनाया गया मंच टूटेगा. इस मंच का निर्माण बिना एसपीजी की मंजूरी के हुआ है. बताया जा रहा है कि एसपीजी ने मंच को फिर से बनाने को कहा है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आ रहे हैं. प्रधानमंत्री कोलकाता में रैली करने जा रहे हैं. पीएम मोदी की रैली तीन दिन बाद होनी है. ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसबीच पीएम मोदी की रैली के लिए तैयार मंच को तोड़ने का निर्देश आया है. एसपीजी की मंजूरी के बिना इस मंच का निर्माण कराया गया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही एसपीजी ने मंच खोलने का निर्देश दिया है. अब मंच खोला जा रहा है. एसपीजी वहां मिट्टी की जांच करेगी. उसके बाद ही मंच का निर्माण शुरू होगा.

मैदान में बना ढांचा मुख्य मंच नहीं

प्रधानमंत्री के मंच के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे भाजपा नेता राजू बनर्जी ने स्पष्ट किया कि मुख्य मंच बनने से पूर्व एसपीजी से मंजूरी ली जायेगी. एसपीजी के लोग सुरक्षा मंजूरी देंगे, तभी मुख्य मंच तैयार होगा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि एसपीजी से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य मंच कितनी जल्दी बन सकता है. राजू बनर्जी ने कहा कि जो मंच मैदान में अभी बना हुआ है वो मुख्य मंच नहीं है. उन्होंने कहा कि मुख्य मंच एसपीजी की मंजूरी मिलने के बाद ही बनाया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंजूरी के बाद ही बनेगा मुख्य मंच

उन्होंने कहा कि उन्हें मंच के तोड़े जाने की जानकारी नहीं हैं. उनकी जानकारी में जो बना है, वो मुख्य मंच नहीं है. मुख्य मंच के स्थान पर बने वर्तमान ढांचे पर राजू बनर्जी ने कहा- ये एक उच्च सुरक्षा वाला इलाका है. कुछ ढाँचे बनाए गए हैं. उन पर कपड़ा बिछाया गया है. एसपीजी आएगी. हम एसपीजी के साथ मंच की लंबाई और चौड़ाई साझा करते हैं. एक बार जब वे इसे देख लेंगे और मंजूरी दे देंगे, तभी असली मंच खड़ा किया जाएगा. कई जगहों पर ऐसा ही होता है. एसपीजी की जाँच के बाद ही मंच बनाया जाता है. ये एक सामान्य प्रक्रिया है और क्या बिना मंजूरी के मंच बनाया जाता है.

Also Read: ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola