एक्सप्रेस-वे का काम कर रही मशीन के नीचे आने से इमामगंज के ग्रामीण की गयी जान

Updated at : 10 Mar 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे का काम कर रही मशीन के नीचे आने से इमामगंज के ग्रामीण की गयी जान

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही के कारण मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

इमामगंज (गया). वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही के कारण मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. यह हादसा झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी अनंतपुर टोंगरी के पास हुआ. मृतक की पहचान गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित भटबिगहा गांव निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए झारखंड से हाइवा के जरिये मिट्टी की ढुलाई की जा रही है. मंगलवार को घटनास्थल पर सड़क को समतल करने के लिए भारी मशीन से लेवलिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान ढलान पर मशीन अचानक पीछे की ओर आने लगी. पीछे से अपनी बाइक पर आ रहे शंकर यादव जब तक कुछ समझ पाते, वे इस भारी-भरकम मशीन की चपेट में आ गये. मौके पर ही कुचलकर उनकी मौत हो गयी.

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मशीन के नीचे बुरी तरह फंसे शव को ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है. इधर, हादसे की खबर इमामगंज स्थित मृतक के गांव भटबिगहा पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय नौडीहा पंचायत की मुखिया इंदु देवी और भाजपा नेता गजेंद्र दास ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन