शर्मसार हुई ममता : शहीद रोड पर कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव

Updated:
विज्ञापन
शर्मसार हुई ममता : शहीद रोड पर कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली हृदयविदारक घटना सामने आयी है. शनिवार को शहीद रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के पास कचरे के ढेर से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

गया जी. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली हृदयविदारक घटना सामने आयी है. शनिवार को शहीद रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के पास कचरे के ढेर से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है. सुबह-सुबह कचरे में नवजात का शव पड़े होने की सूचना जैसे ही आग की तरह फैली, इलाके में सनसनी मच गयी और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने हालात का जायजा लिया, मामले की प्रारंभिक छानबीन की और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

लोकलाज के डर से हत्या की आशंका

इस खौफनाक वारदात को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है. पूरी आशंका है कि अपने पाप पर पर्दा डालने और लोकलाज के डर से किसी निर्दयी मां या उसके परिजनों ने जन्म के तुरंत बाद इस नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंक दिया, जिससे उसकी जान चली गयी. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है. घटना को लेकर पुलिस के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन