11 मार्च की टॉप 20 खबरें: LPG के बाद महंगा हुआ हवाई सफर, फ्यूल क्राइसिस से कराह रहा है पाकिस्तान

Updated at : 11 Mar 2026 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
10 March Top 20 News

एलपीजी सिलेंडर लेकर जाता हुआ शख्स, फोटो प्रभात खबर

11 March Top 20 News: एलपीजी के बाद अब हवाई सफर करना महंगा पड़ेगा. एयर इंडिया ग्रुप ने हवाई टिकट में फ्यूल सरचार्ज एड करने का फैसला किया है. इधर फ्यूल क्राइसिस से पाकिस्तान पूरी तरह से कराह रहा है. ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग जारी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. LPG के बाद महंगा हुआ हवाई सफर, AIR India ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच आम लोगों को एक के बाद एक झटका लग रहा है. घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब हवाई सफर करना भी महंगा पड़ेगा. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट में फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. फ्यूल क्राइसिस से कराह रहा है पाकिस्तान, स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम शुरू, टेंशन में पीएम शहबाज

पाकिस्तान को भी होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद फ्यूल सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए एक जरूरी रूट है. ईरान में जारी युद्ध का असर इस रूट पर पड़ा है. जानें पाकिस्तान ने फ्यूल क्राइसिस से निकलने के लिए क्या उपाय किए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. खार्ग आईलैंड: समुद्र के बीच ईरान की लाइफलाइन, US यहां हमला करने से क्यों डर रहा?

खार्ग आईलैंड ईरान की समुद्री सीमा से 20-25 किमी दूर है. यह कभी अमेरिका द्वारा ही बनाया गया था. आज अमेरिका जब ईरान में सबकुछ तबाह करने में जुटा है, तो वह ईरान की अर्थव्यवस्था के एक अहम स्थान पर हमला क्यों नहीं कर रहा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. ईरान युद्ध: पहले 48 घंटे में US ने दागे 560 करोड़ के गोला-बारूद, अब खड़ी हुई मुश्किल

ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को हमला किया. इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और तमाम शीर्ष सैन्य लीडर मारे गए. अमेरिका ने पहले दो दिनों में ही भयानक और महंगे हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसकी कीमत 560 करोड़ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. खाड़ी देशों में नागरिकों से ज्यादा विदेशी, जानिए क्यों बसे हैं 90 लाख भारतीय ?

छह गल्फ कंट्री के संगठन को जीसीसी कहा जाता है. इस संगठन का उद्देश्य खाड़ी क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाना और आर्थिक विकास करना है. इन देशों की कुल आबादी में नागरिकों से ज्यादा विदेशियों की संख्या है. कतर तो एक ऐसा देश है, जहां की 87.9% आबादी विदेशियों की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. FDI: चीन सहित पड़ोसी देशों के लिए FDI में बड़ी राहत, भारत ने नियम आसान किए

चीन सहित पड़ोसी देश अब आसानी से भारत में निवेश कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों में ढील दे दी है. अब पड़ोसी देशों की 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियां बिना अनिवार्य अनुमति के भारत में निवेश कर सकती हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. स्पीकर हटाने की बहस में भिड़े ओवैसी-निशिकांत, जगदंबिका पाल की कुर्सी पर उठे सवाल

संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए संकल्प पेश किया गया. चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बीच भिड़ंत हुई. दोनों के बीच जमकर बहस हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. जल जीवन मिशन 2.0, संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन को केंद्र की मंजूरी

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 और संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. आइये जानते हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में और-और से फैसले लिए गए. यहां पढ़ें पूरी खबर.

9. SIR पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक : न्यायिक अधिकारियों के फैसले की समीक्षा नहीं कर पायेगा चुनाव आयोग, दिये 5 बड़े निर्देश

बंगाल चुनाव 2026 से पहले सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को लेकर कड़े निर्देश जारी किये हैं. न्यायिक अधिकारियों के फैसले को चुनाव आयोग के अफसर नहीं पलट सकेंगे. तकनीकी बाधाएं दूर करने के भी आदेश. सुप्रीम कोर्ट ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

10. जन गण मन… पर बंगाल में सियासी तूफान, टीएमसी ने CEC ज्ञानेश कुमार को कहा ‘अज्ञानी’ और ‘अक्षम’

मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर मचे घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान के मुद्दे पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. राष्ट्र गान को नेशनल सांग कहने पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर को आड़े हाथ लिया. उन्हें अज्ञानी और अक्षम कहा है. क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें.

11. LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान

झारखंड की राजधानी रांची में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं. गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है और बुकिंग सिस्टम भी ठप बताया जा रहा है. एजेंसी संचालकों के मुताबिक नए 25 दिन के नियम, डीएसी नंबर की अनिवार्यता, होली के बाद ड्राइवरों की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालात इसकी बड़ी वजह हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. राज्यसभा सीट पर विपक्ष की सियासत तेज, तेजस्वी का दावा– 41 विधायक हमारे साथ! AIMIM ने बढ़ाया सस्पेंस

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनके पास 41 विधायकों का समर्थन है, लेकिन विपक्ष की बैठक में कांग्रेस के कई विधायक बीएसपी और AIMIM शामिल नहीं हुए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष अपना उम्मीदवार राज्यसभा भेज पाएगा? खबर में पढ़ें किस किस पार्टी ने किया किनारा! पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. रांची में झमाझम बारिश, झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

रांची में रात करीब 8 बजे अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. रांची के अलावा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी बारिश हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. अर्शदीप पर ICC का एक्शन, जानिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद क्यों हुई कार्रवाई?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को गेंद मारने के कारण अर्शदीप सिंह पर ICC ने कड़ा एक्शन लिया है. अर्शदीप को नियम तोड़ने का दोषी मानते हुए उनकी 15 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. ममता बनर्जी का धरना 5वें दिन खत्म : SC के आदेश को बताया ‘जीत’, बोलीं- खुल गया आयोग का बंद दरवाजा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जारी अपना धरना 5वें दिन खत्म कर दिया. धरना खत्म करने के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की. जानें ममता बनर्जी ने आज क्या-क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. खत्म हुआ इंतजार! जानें कब और कैसे आएगी पीएम-किसान की 22वीं किस्त

13 मार्च को 9.32 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी गुवाहाटी से जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त के ₹19,000 करोड़. जानें अपनी किस्त का स्टेटस. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. तेजस्वी का राज्यसभा गणित फंसा! AIMIM के अख्तरुल इमान ने कहा– अभी तो बारिश की खबर ही नहीं

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का गणित उलझता दिख रहा है. तेजस्वी यादव के 41 विधायकों के दावे पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “कल बारिश होगी तो छाता लेकर निकलेंगे. अब तक मुझसे कोई बातचीत नहीं हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया चल रही है. बिहार बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग के लिए 10 मार्च 2026 की डेडलाइन सेट की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. IAS बनने के बाद पहली पोस्टिंग किस पद पर होती है? यहां समझें पूरा गणित

ट्रेनिंग के बाद IAS की जब पोस्टिंग होती है तो उसमें कई स्टेप्स होते हैं. पहले स्टेप पर SDM का पद मिलता है. फिर धीरे-धीरे प्रमोशन होता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Poco X8 Pro Series लॉन्च डेट कन्फर्म, गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Poco X8 Pro Series की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. इस सीरीज में शामिल दोनों मॉडल्स MediaTek के लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस होंगे. जानिए यहां दोनों मॉडल्स में और क्या हो सकता है खास. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola