तेजस्वी का राज्यसभा गणित फंसा! AIMIM के अख्तरुल इमान ने कहा– अभी तो बारिश की खबर ही नहीं

Updated at : 10 Mar 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Akhtarul Iman AIMIM statement

AIMIM के प्रदेश अध्‍यक्ष Akhtarul Iman बोले हमारे पास कोई नहीं आया.

Tejashwi Yadav Rajya Sabha seat Bihar : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का गणित उलझता दिख रहा है. तेजस्वी यादव के 41 विधायकों के दावे पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “कल बारिश होगी तो छाता लेकर निकलेंगे. अब तक मुझसे कोई बातचीत नहीं हुई.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Rajya Sabha seat Bihar : बिहार के सियासी मैदान में इस वक्त विपक्ष एक राज्यसभा सीट पर जीत का गुणा-गणित बैठा रहा है. लेकिन विपक्ष के नंबरों का गणित फिलहाल फेल होता नजर आ रहा है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दावा है कि वो अपने कैंडिडेट को राज्यसभा भेज देंगे. क्योंकि उनके पास नंबर्स हैं. मगर उनका दावा उस वक्त हवा होता नजर आया जब उनके बुलावे पर न तो कांग्रेस के सभी विधायक बैठक में शामिल हुए और न ही AIMIM के विधायक. विपक्ष की एकजुटता तो उस वक्‍त धराशाई हो गया, जब कांग्रेस के ही लगभग चार विधायकों ने बैठक से खुद को अलग कर लिया.

अख्तरुल इमान ने तेजस्वी के दावे की निकाली हवा

इधर, उनके दावे की हवा तो सीधे सीधे AIMIM अध्यक्ष Akhtarul Iman ने ही निकाल कर रख दी. आज तेजस्वी यादव ने विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की. उससे पहले वो काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि अपने कैंडिडेट को वो राज्यसभा भेजने में सफल होंगे. इसके लिए 41 विधायकों का समर्थन उनके पास है.

बिना AIMIM राज्यसभा मुमकिन नहीं

RJD के पास 25 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 6, लेफ्ट के पास 3, बीएसपी के पास 1 और आईपी गुप्ता की पार्टी के पास भी 1 विधायक है. AIMIM इस वक्त सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. उसके पास 5 विधायक हैं. यानी कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टी यदि एक जुट भी हो जाएं तो बिना एआईएमआईएम को शामिल किए RJD का कैंडिडेट राज्यसभा नहीं जा पाएगा.

तेजस्वी यादव की तरफ से कोई सूचना नहीं!

मगर, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने यह कह कर उस दावे की हवा निकाल दी है जिसमें तेजस्‍वी 41 विधायकों के समर्थन की बात कह रहे थे. अख्‍तरुल इमान ने बताया कि तेजस्वी यादव की ओर से उन्हें कोई सूचना संदेश नहीं भेजा गया है. उन्‍होंने कहा, हमें इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इमान ने कहा कि वो अपने परिवार के लोगों के साथ बैठक कर रहें हैं. इसमें हमारे होने की बात ही नहीं है. मगर जब हमारी बात हुई थी, तब हमने कहा था कि हम चाहते हैं कि उच्‍च सदन में हमारा कोई आदमी नहीं है इसलिए वो हमारी मदद करें. इमान ने बताया कि तेजस्वी यादव से जब बात हुई थी तब उन्होंने दिल्ली से आकर बात करने पर कहा था. लेकिन दिल्ली से आने के बाद हमारी कोई बात नहीं हुई है.

बोले इमान- कल बारिश होगी, तो छाता लेकर निकलेंगे

अख्तरुल इमान ने पत्रकारों के पूछे गए सवालों पर मजाकिया लहजे में कहा, हमारे पास अब तक कोई नहीं आया. आप तो बारिश से पहले ही छाता लेकर निकलने को कह रहे हैं. उन्होंने कहा, कल बारिश होगी तो कल छाता लेकर निललेंगे. मगर अभी हमारे पास बारिश की कोई सूचना नहीं है. उन्होंनेबात बारिश के लिए नहीं, बल्कि तेजस्‍वी यादव के ओर से बैठक में शामिल होने और राज्‍यसभा में उनके कैंडिडेट के पक्ष में वोट करने के विषय में कह रहे थे. उन्‍होंने कहा, हमारे पास कोई आएगा तो भी हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही हमारा अगला कदम तय करेगा. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया कि जब उन्होंने चुनाव से पहले गठबंधन की पेशकश की थी तब आरजेडी ने उनके साथ गठबंधन नहीं किया था. अब आगे का फैसला हमारे केंद्रीय नेतृत्‍व लेगा.


Also Read : राज्यसभा सीट पर विपक्ष की सियासत तेज, तेजस्वी का दावा– 41 विधायक हमारे साथ! AIMIM ने बढ़ाया सस्पेंस

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन