दिन में तीन बार हो ट्रेनों में चेकिंग अभियान : रेल डीएसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 5:07 AM
गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित डीएसपी चैंबर में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने रेल इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में तारेगना, डेहरी, सासाराम, भभुआ, जहानाबाद सहित अन्य स्टेशनों के थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि स्टेशनों से गुजरनेवाली ट्रेनों में लगातार छापेमारी करें. थानाध्यक्षों […]
गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित डीएसपी चैंबर में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने रेल इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में तारेगना, डेहरी, सासाराम, भभुआ, जहानाबाद सहित अन्य स्टेशनों के थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि स्टेशनों से गुजरनेवाली ट्रेनों में लगातार छापेमारी करें. थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दिन में तीन बार ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाएं. अभियान के दौरान रेल यात्रियों से सुरक्षा के प्रति फीडबैक लें. रेल डीएसपी ने कहा कि गया अंचल में 65 केस दर्ज हुई है. जल्द से जल्द केस को निबटारा करें. वहीं पुराने केसों का भी निबटारा करें. डीएसपी ने कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने जा रहा है. आप लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर लें. डीएसपी ने कहा कि पॉकेटमारी, छिनतई, चोरी के घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










