परैया में संक्रमण का बना है खतरा

Updated at : 14 Aug 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
परैया में संक्रमण का बना है खतरा

परैया : मुख्य बाजार से जमालपुर की ओर जाने वाली सड़क में अतिक्रमण के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. परैया थाना व उच्च विद्यालय परैया की ओर जाने वाली सड़क पर तीन फुट के करीब पानी जमा है. विद्यालय व थाने में जाने का यह एकमात्र रास्ता है. ऐसे में विद्यालय के […]

विज्ञापन
परैया : मुख्य बाजार से जमालपुर की ओर जाने वाली सड़क में अतिक्रमण के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. परैया थाना व उच्च विद्यालय परैया की ओर जाने वाली सड़क पर तीन फुट के करीब पानी जमा है. विद्यालय व थाने में जाने का यह एकमात्र रास्ता है. ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के अलावा थाने में जाने वाले सुरक्षाबलों, कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यहां संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. इससे यहां से प्रतिदिन गुजरने वाली छात्राओं को परेशानी हो रही है. इसके अलावा धरणीधर महाविद्यालय व दर्जनों गांव भी इस रास्ते से जुड़े हुए हैं. इस मामले को लेकर उच्च विद्यालय परैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जुल्फिकार हैदर द्वारा परैया बीडीओ को एक लिखित आवेदन दिया गया है. इस मामले में बीडीओ अरुण कुमार निराला ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन