भीषण गर्मी को लेकर जिले के सभी अस्पताल अलर्ट, हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित

Updated:
विज्ञापन
gaya news

हीट वेब वार्ड

भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है और हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं. पिछले दो दिनों में चार लोग हीट वेव से प्रभावित होकर भर्ती हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Gayaji News(जितेंद्र मिश्रा): झुलसाने वाली गर्मी के चलते जिले के सभी अस्पतालों को डीएम ने अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. दो दिनों में लापरवाही के कारण चार लोग हीट वेव के शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इनमें से तीन का इलाज मगध मेडिकल के स्पेशल वार्ड में चल रहा है, जबकि एक मरीज टिकारी अनुमंडल अस्पताल और एक मरीज गुरारू सीएचसी में भर्ती है.

अस्पताल में सभी स्तर पर सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने का निर्देश

मगध मेडिकल के अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि बढ़ती गर्मी में सभी को सावधान रहने की जरूरत है. थोड़ी सी लापरवाही जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. अस्पताल के स्पेशल वार्ड में झारखंड के जपला निवासी 45 वर्षीय सरकारी बस ड्राइवर, गुरुआ की 43 वर्षीय महिला और इमामगंज की 65 वर्षीय महिला का इलाज चल रहा है. तीनों की हालत में सुधार हो रहा है. अस्पताल में सभी स्तर पर सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. किसी भी मरीज को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त दवाइयों और स्टाफ की व्यवस्था की गई है.

हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित

स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं और व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल सात मरीज टिकारी अनुमंडल अस्पताल और एक मरीज गुरारू सीएचसी में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही मरीज को रेफर किया जाए और रेफर से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि एसी युक्त एंबुलेंस उपलब्ध हो. किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फैब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड और इमरजेंसी में ऑब्जर्वेशन

जिले के सभी सीएचसी में दो-दो, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पताल में पांच-पांच बेड हीट वेव मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा मगध मेडिकल अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड और इमरजेंसी में ऑब्जर्वेशन के लिए 10 बेड आरक्षित हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है

Also Read: ओबरा के खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़कर घुसे चोर हुए असफल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन