कोरियर के नाम पर साइबर ठगी, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव का WhatsApp अकाउंट हैक

Updated:
विज्ञापन
कोरियर के नाम पर साइबर ठगी, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव का WhatsApp अकाउंट हैक

Gaya News: शेरघाटी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया. कोरियर डिलीवरी के नाम पर आए कॉल के बाद यह घटना हुई. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और लोगों से उनके नाम पर किसी भी मैसेज या पैसे की मांग पर ध्यान न देने की अपील की है.

विज्ञापन

Gaya News(नवीन कुमार मिश्रा): शेरघाटी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर किया फोन

डॉ. यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन किया. कॉल करने वाले ने कहा कि उनका एक कोरियर आया है, लेकिन सही पता नहीं मिलने के कारण डिलीवरी नहीं हो पा रही है. इसके बाद उसने उन्हें एक टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने को कहा. पूर्व मंत्री के अनुसार, जैसे ही उन्होंने बताए गए नंबर पर बात की, उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत मोबाइल फोन बंद कर दिया और अपने मोबाइल नंबर की सिम को लॉक करवा दिया, ताकि साइबर अपराधी किसी तरह का दुरुपयोग न कर सकें.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है. साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में कोरियर, बैंक, केवाईसी और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को फोन कर ठगी करने के मामले बढ़े हैं. ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, ओटीपी या कॉल निर्देशों का पालन करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.

पूर्व मंत्री ने लोगों से अपील की

शेरघाटी विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव का WhatsApp अकाउंट साइबर गिरोह द्वारा हैक कर लिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज या पैसे की मांग पर प्रतिक्रिया न दें और पैसे के लेन-देन से बचें.

Also Read: डुमरांव नहर मार्ग लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन