सोननगर में बरकाकाना एक्सप्रेस से चार कट्टे जब्त

Updated at : 03 Aug 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
सोननगर में बरकाकाना एक्सप्रेस से चार कट्टे जब्त

गया : सोननगर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की टीम ने बरकाकाना-डेहरी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की सुबह छापेमारी कर चार देशी कट्टे जब्त किये हैं. इस संबंध में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने गया रेलवे स्टेशन के डीएसपी चैंबर में प्रेस कॉफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी कि बरकाकाना एक्सप्रेस से […]

विज्ञापन
गया : सोननगर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की टीम ने बरकाकाना-डेहरी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की सुबह छापेमारी कर चार देशी कट्टे जब्त किये हैं. इस संबंध में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने गया रेलवे स्टेशन के डीएसपी चैंबर में प्रेस कॉफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी कि बरकाकाना एक्सप्रेस से अपराधियों द्वारा देशी कट्टा ले जाया जा रहा है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उक्त ट्रेन की जेनरल बोगी की सीट के नीचे से चार कट्टे जब्त किये गये. इस मामले को लेकर सोननगर रेल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रेल डीएसपी ने बताया कि इस रूट की ट्रेनों से अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाइ होती है. उन्होंने बताया कि सीट के नीचे एक बैग रखा हुआ पाया गया. पुलिस ने उस बैग को खोला तो उसमें से चार कट्टे जब्त किये गये. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
18 महीनों में 20 हथियार जब्त : रेल पुलिस की टीम ने बताया कि पिछले 18 महीनों में अब तक 20 हथियार जब्त किये जा चुके हैं. इस मामले में गया रेल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. हालांकि अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर चल रहा है. रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सासाराम, डेहरी, भभुआ सहित रेल थानाध्यक्षों के साथ लगातार छापेमारी की जा रही है. लेकिन, अबतक अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन