पितृपक्ष से पहले सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती की तैयारी शुरू !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गया रेलवे स्टेशन को ए-वन स्टेशन का दर्जा होने के बावजूद भी यहां रेलयात्रियों को कोई खास सुविधा नहीं मिली है. रेलवे अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे बोर्ड की ओर से करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं. लेकिन, स्थानीय रेलवे अधिकारियों व […]
विज्ञापन
गया : गया रेलवे स्टेशन को ए-वन स्टेशन का दर्जा होने के बावजूद भी यहां रेलयात्रियों को कोई खास सुविधा नहीं मिली है. रेलवे अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे बोर्ड की ओर से करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं. लेकिन, स्थानीय रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कोई सुविधा समय सीमा के अंदर नहीं मिल पाती है. पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है.
गयाजी की पहचान पूरे विश्व में मोक्षस्थली के रूप में है. यही कारण है की विश्व के कोने-कोने से लोग गयाजी आकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण करते हैं. पिंडदानियों के गया आगमन का यह सिलसिला अगस्त से शुरू हो जाता है. लेकिन, अभी तक कोई सुविधा अंतिम चरण तक नहीं पहुंची है. इस कारण गया रेलवे स्टेशन पर आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. एक नंबर गुमटी से लेकर रेलवे वेतन कार्यालय तक सड़क जर्जर होने के कारण आये दिन रेल यात्री गिर कर घायल हो रहे हैं.
मुगलसराय के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने हाल में दो बार गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है. डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान सड़क की मरम्मती करने का आदेश दिया था. लेकिन, स्थानीय रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क नहीं बनी. पितृपक्ष मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले जैसे-तैसे घटिया सामग्री से सड़क की मरम्मत करा दी जाती है. यही कारण है कि दो महीने के अंदर ही सड़क टूटने लगती है.
क्या कहते हैं मंडल सहायक अभियंता : इस संबंध में मंडल सहायक अभियंता विक्रम सेठ ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्द होगी. इसके लिए वरीय अधिकारियों के पास पत्र लिखा गया है. पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले सड़क व नाली दोनों की मरम्मत करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










