चाकू मारने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू मारने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

खिजरसराय : लोदीपुर गांव में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में घायल रामप्रवेश यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया है. इस मामले में रामप्रवेश यादव के भतीजा मंटू यादव के बयान पर अजीत कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार, दिनेश साव और आरती कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें अजीत […]

विज्ञापन
खिजरसराय : लोदीपुर गांव में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में घायल रामप्रवेश यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया है. इस मामले में रामप्रवेश यादव के भतीजा मंटू यादव के बयान पर अजीत कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार, दिनेश साव और आरती कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इसमें अजीत कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की चिंता कुमारी ने घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रामप्रवेश यादव, महेश यादव, मंटू यादव को आरोपित बनाया है. इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उक्त विवाद की शुरुआत चार दिन पूर्व रास्ते पर पेशाब करने को लेकर हुई थी. इसमें एक मेहमान की पिटाई हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन