छाये रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 10:34 AM
गया: गया समेत मगध प्रमंडल के अन्य जिलों में सोमवार की दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. तापमान में गिरावट आने से भीषण गरमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है. रविवार की देर शाम से मौसम में बदलाव आया है. सोमवार को दोपहर करीब 1.20 बजे से बारिश शुरू हुई. […]
गया: गया समेत मगध प्रमंडल के अन्य जिलों में सोमवार की दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. तापमान में गिरावट आने से भीषण गरमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है. रविवार की देर शाम से मौसम में बदलाव आया है. सोमवार को दोपहर करीब 1.20 बजे से बारिश शुरू हुई. कुछ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही. सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 व अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
पटना से मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार सेन बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के दबाव के कारण गया समेत बिहार के कई जिलों में बारिश हुई है. अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है. मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही बुधवार व रविवार (31 मई) को बादल छाये रहने की संभावना है. 31 मई तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा. इससे पहले, गया व मगध प्रमंडल के आसपास के जिलों में भीषण गरमी पड़ रही थी.
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री व अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस, 29 मई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस, 30 मई को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री व अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस, 31 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस व एक जून को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










