बरकत व तरक्की की मांगीं दुआएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

गया : रमजान माह के चौथे जुमे को जामा मस्जिद, मुन्नी मस्जिद, छोटी मस्जिद, पनहर मस्जिद, सहित सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी. रोजेदारों ने अपने व अपने परिवारों की तरक्की व बरक्कत के लिए अल्लाह से दुआ मांगी. रमजान के चौथे जुम्मे पर जामा मस्जिद के साथ-साथ कई अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़नेवाले […]
विज्ञापन
गया : रमजान माह के चौथे जुमे को जामा मस्जिद, मुन्नी मस्जिद, छोटी मस्जिद, पनहर मस्जिद, सहित सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी. रोजेदारों ने अपने व अपने परिवारों की तरक्की व बरक्कत के लिए अल्लाह से दुआ मांगी. रमजान के चौथे जुम्मे पर जामा मस्जिद के साथ-साथ कई अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़नेवाले रोजेदारों के लिए मस्जिद के बाहर पंडाल लगा कर विशेष व्यवस्था की गयी थी.
ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए पाक-ए-रमजान पर्व महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है. 30 दिनों तक चलने वाले इस त्याेहार को मुस्लिम संप्रदाय के लोग पूरी निष्ठा व धूमधाम से मनाते हैं. रमजान माह में आनेवाले प्रत्येक जुम्मे को रोजेदार अपने नजदीक के मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ते हैं.
साथ ही अपने व अपने परिवारों की तरक्की वह बरकत की अल्लाह ताला से दुआ मांगते हैं. ऐसी मान्यता है कि रमजान माह के जुमे को नमाज पढ़नेवाले रोजेदारों को विशेष फल मिलता है व उनकी मन्नतें भी पूरी होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










